फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तार टूटने से पांच घंटे गुल रही बिजली

Fri, 22 Sep 2023 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। पुराना सीतापुर उपकेंद्र से जुड़े कजियारा मोहल्ले में तार टूटने से करीब छह घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। इस कारण लोगों को उमस भरी गर्मी में परेशान होना पड़ा। कजियारा मोहल्ले में बुधवार रात 10 बजे तार टूट गया। इससे पूरे मोहल्ले की आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

मोहल्ले के लोगों ने शिकायत दर्ज कराई। अफसरों ने बताया कि कई और जगहों पर फॉल्ट आई है। इसे दुरुस्त किया जा रहा है। बुधवार देर रात करीब तीन बजे आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। इसी तरह भवानीपुर उपकेंद्र से जुड़े मोहल्लों में कई जगहों पर तार टूट गए। जंफर भी उड़ गए। इसके चलते विकास नगर, श्रीनगर, भार्गव कॉलोनी में गुरुवार को तीन घंटे बिजली गुल रही। अधिशासी अभियंता रितेश आनंद ने बताया कि जिन स्थानों पर फॉल्ट आई थी। उसे दुरुस्त कराकर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें