फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: संत कंवरराम रैन बसेरे का शुभारंभ

Mon, 10 Nov 2025 02:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
संत कंवरराम रैन बसेरे का शुभारंभ
विज्ञापन
लखनऊ। संत कंवरराम सेवा मंडल की ओर से आलमबाग चौराहे के पास संत कंवरराम रैन बसेरे के 13वें संस्करण का शुभारंभ रविवार को किया गया। रैन बसेरे के उद्घाटन रविवार शाम शिव शांति आश्रम से साईं मोहनलाल ने किया। संस्था के अध्यक्ष अमर अठवानी ने बताया कि इस वर्ष यह सेवा शिवशांति संत बाबा आसूदाराम आश्रम के पीठाधीश्वर साईं चांडूराम साहिब को समर्पित की जा रही है। मंडल के पदाधिकारी दर्पण लखमानी व हेमंत चंदानी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक कौशल जी, पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया, पूर्व राज्यमंत्री नानकचंद लखमानी, पीयूष दिवान, गिरीश मिश्रा, अशोक मोतियानी आदि मौजूद रहे। संस्था के सचिव प्रीतम वालेचा, मनमोहन आहूजा, दिनेश लक्ष्वाणी, वीर चंदानी, हरीश चुग आदि मिलकर रैनबसेरे की देखरेख व संचालन करेंगे।

संत कंवरराम रैन बसेरे का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें