हैदरी टास्क फोर्स के राष्ट्रीय अधिवेशन को संबोधित करते उलमा। स्रोत संगठन
लखनऊ। नक्खास स्थित शिया पीजी कॉलेज विक्टोरिया स्ट्रीट में रविवार को हैदरी टास्क फोर्स का राष्ट्रीय वार्षिक अधिवेशन हुआ। इसमें वक्फ संपत्तियों की सुरक्षा, भ्रष्टाचार के खिलाफ विरोध करने तथा युवाओं के स्वरोजगार को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि हैदरी टास्क फोर्स के फाउंडर एवं शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के राष्ट्रीय महासचिव मो. यासूब अब्बास रहे। देश के विभिन्न स्थानों से आए लोगों को सम्मानित किया गया। मोहसिन रिजवी नवाबगंज (बरेली) अध्यक्ष, मोहम्मद हसन राय बरेली जिलाध्यक्ष, अली शान जैदी लखीमपुर जिलाध्यक्ष, यूंशा अब्बास वाराणसी अध्यक्ष, मसीह मिर्जा प्रदेश प्रभारी लखनऊ, हसन नकवी मून अध्यक्ष शाहीनबाग दिल्ली, जुल्फेकार हुसैन शाहीन बाग दिल्ली उपाध्यक्ष, माहिर रजा जैदी मुजफ्फरनगर अध्यक्ष, मुजतबा मेहंदी फैजाबाद जिलाध्यक्ष समेत 20 से अधिक लोगों को संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई।