फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लखनऊ में उद्घाटन, कानपुर में समापन पर मुहर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की गवर्निंग काउंसिल की बैठक रविवार को कानपुर में संपन्न हुई। इसमें यूपी टी-20 लीग के चौथे संस्करण के आयोजन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई। लीग का आयोजन पहली बार दो शहरों-लखनऊ एवं कानपुर में संयुक्त रूप से किया जाएगा।
विज्ञापन

इसका शुभारंभ लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगा, जबकि समापन कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में किया जाएगा। मिनी ऑक्शन 24 जुलाई को आगरा में आयोजित किया जाएगा, जिसमें छह फ्रेंचाइज़ियों के लिए 45 खिलाड़ियों के स्लॉट उपलब्ध होंगे।
मिली जानकारी के अनुसार लीग में भाग लेने वाली टीमें गोरखपुर लायंस, काशी रुद्रास, लखनऊ फॉल्कंस व मेरठ मावरिक्स ने 12-12, नोएडा किंग्स ने आठ और कानपुर सुपरस्टार्स ने सात खिलाड़ियों को रिटेन किया गया। मिनी ऑक्शन में टीमों को अपने खिलाड़ियों की संख्या 18 तक पहुंचानी होगी। इसके बाद शेष सात खिलाड़ी ट्रायल के जरिए टीम में शामिल किए जाएंगे।
विज्ञापन

रविवार को यूपीसीए की बैठक में प्रतियोगिता के कार्यक्रम, आयोजन स्थलों, खिलाड़ियों की नीलामी, प्रतियोगिता संचालन, प्रतिभा विकास एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। लीग का आयोजन 14 अगस्त से छह सितंबर तक खेला जाएगा। 24 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 34 मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें 13 डबल हेडर (दिन में दो मैच) एवं आठ सिंगल हेडर (दिन में एक मैच) शामिल होंगे। इकाना स्टेडियम में शुरुआती 22 मुकाबले 13 दिनों तक चलेंगे, जबकि ग्रीनपार्क स्टेडियम में 12 मुकाबले 11 खेले जाएंगे।
लीग के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने बताया कि लीग के ब्रांड एंबेस्डर पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सुरेश रैना रहेंगे। इस बार भी पुरस्कार राशि तीन करोड़ रखी गई है। विजेता टीम को एक करोड़ और उपविजेता को 60 लाख रुपये मिलेंगे। मौके पर यूपीसीए सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता, कोषाध्यक्ष सचिन शुक्ला, यूपी टी-20 लीग काउंसिल के सदस्य संजीव सिंह और मीडिया मैनेजर अहमद अली खान तालिब भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें