प्रभातफेरी
माध्यमिक इंटर कॉलेजों के बच्चों की ओर से प्रभात फेरी कैसरबाग स्थित पुराना हाईकोर्ट से लेकर शहीद स्मारक तक सुबह 7:30 बजे।
गांधी जयंती
उत्तर प्रदेश गांधी स्मारक निधि की ओर से महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण, प्रार्थना व भजन हजरतगंज के जीपीओ पार्क में सुबह 9 बजे। मुख्यमंत्री होंगे मुख्य अतिथि।
गांधी जयंती पर चौक के महात्मा गांधी मांटेसरी इंटर कॉलेज में प्रार्थना सभा सुबह 8 बजे।
गांधी जयंती पर कार्यक्रम गोमतीनगर विस्तार के सीएमएस के ऑडिटोरियम में सुबह 9 बजे।
तीन दिवसीय गांधी जयंती समारोह का पहला दिन गांधी भवन में सुबह 11 बजे।
आशियाना रेजिडेंट्स एसोसिएशन की ओर से भजन व काव्य गाेष्ठी आशियाना के अटल सेवा केंद्र में दोपहर 2 बजे।
नाटक
डॉ. नरेश कात्यायन के महा नाट्य मेरे कृष्ण का मंचन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हाल में दोपहर 2 व शाम 7 बजे।
वाइल्ड लाइफ वीक
नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में दो से आठ अक्तूबर तक चलने वाले वाइल्ड लाइफ वीक का उद्घाटन प्राणि उद्यान के सारस सभागार में शाम 4:00 बजे।
खेल
जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता यूपी बैडमिंटन एकेडमी में सुबह 10 बजे से।