मदर्स डे पर स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से आनंदी मां एक जीवन बचाओ अभियान (कैंसर फ्री वूमेन यात्रा) का शुभारंभ राजभवन में सुबह 10 बजे से। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल शुभारंभ करेंगी।
वूमनशाइन संस्था की ओर से मदर्स डे पर मां, मार्केट और मैजिक कार्यक्रम गोमतीनगर स्थित होटल हिल्टन गार्डन इन में दोपहर 1 बजे से।
मदर्स डे पर सिंध यूथ क्लब व महिला विंग की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर शिव शांति संत बाबा आसुदाराम आश्रम में सुबह 11 बजे से।
प्रशिक्षण
नेशनल नियोनेटोलॉजी फोरम इंडिया की ओर से नेशन वाइड एनआरपी प्रशिक्षण दिवस कार्यक्रम गोलागंज स्थित वीरांगना अवंतीबाई महिला अस्पताल में सुबह 11 बजे से।
स्वास्थ्य शिविर
महामना मालवीय मिशन मेडिकल सेल की ओर से स्वास्थ्य शिविर विवेकखंड एक, गोमतीनगर स्थित कॉलेज परिसर में सुबह 9 बजे से।
मुशायरा
एईबा ईवेंट और आस कल्चरल सोसाइटी की ओर से मुशायरा इन लखनऊ कार्यक्रम आलमबाग स्थित होमटेल होटेल में शाम 5 बजे से।
सम्मान समारोह
इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया की ओर से कक्षा 10 और 12 के मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह ऐशबाग स्थित इस्लामिक सेंटर में सुबह 10 बजे से।
लोक कला
ऋचा मुनलश्री ट्रस्ट की ओर से लोक कला उत्सव गोमतीनगर स्थित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध संस्थान में शाम 5 बजे से।
जयंती उत्सव
बंगाली वेलफेयर सोसाइटी लखनऊ की ओर से गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की 165वीं जयंती पर भव्य रवींद्र संध्या 2026 का आयोजन राजभवन रोड स्थित विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह में शाम 5 बजे से।
क्षत्रिय चेतना परिषद उत्तर प्रदेश की ओर से महाराणा प्रताप जयंती उत्सव तिवारीगंज अयोध्या रोड स्थित लोकबंधु राज नारायण इंटर कॉलेज में सुबह 10 बजे से।
विमोचन
नीलम राकेश की चार विभिन्न कृतियों का विमोचन हजरतगंज स्थित यूपी प्रेस क्लब में शाम 4:30 बजे से।
ऑल इंडिया कैफी आजमी एकेडमी की ओर से कैफी आजमी के 24वें यौमे वफात पर गुफ्तगू, हीर रांझा की झलकियां व दास्तान-ए-अशफाक उल्लाह खां की किस्सागोई पेपरमिल काॅलोनी स्थित कैफी सेमिनार हाल में शाम 4 से रात 8 बजे तक।
लड़ीवार पाठ
श्री गुरु अर्जन देव जी महाराज के शहीदी दिवस पर सुखमनी साहिब जी के लड़ीवार पाठ की शुरुआत यहियागंज गुरुद्वारा में सुबह 5 से 7 बजे तक।
वॉकाथन
केजीएमयू के क्लीनिकल इम्यूनोलॉजी एंड रुमेटोलॉजी विभाग की ओर से विश्व ल्यूपस दिवस पर वॉकाथन रूमी दरवाजा स्थित विभागीय परिसर में सुबह 5:30 बजे से।
संगोष्ठी
वर्षा फाउंडेशन की ओर से बचपन के कैंसर से बचे लोगों के दिवस पर संगोष्ठी व सेमिनार शाहमीना रोड स्थित कलाम सेंटर के 223 नंबर हॉल, केजीएमयू में दोपहर 12:30 बजे से।
कॅरिअर कॉन्क्लेव
ब्रेनइंफ्रा आईएएस संस्था की ओर से मेगा कॅरिअर कॉन्क्लेव 2026 का आयोजन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सुबह 10 बजे से।
खेल
अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन क्लस्टर प्रतियोगिता यूपी बैडमिंटन अकादमी में सुबह दस बजे से।
सेवन-ए-साइड फुटबॉल प्रतियोगिता ला-मार्टीनियर कॉलेज के बेकर्स ग्राउंड में शाम छह बजे से।