टॉक्सिकोमानिया
केजीएमयू के फॉरेंसिक मेडिसिन एवं टॉक्सिकोलॉजी विभाग में तीन दिवसीय टॉक्सिकोमानिया 3.0 का प्रथम दिन सुबह 10 बजे से।
नामांकन
खंड शिक्षक व स्नातक चुनावी प्रक्रिया के तहत समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी कांति सिंह का नामांकन मंडलायुक्त न्यायालय में दोपहर 1 बजे से।
अटेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु का लखनऊ स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन के लिए डीएम आवास के पास बीएन सिंह प्रतिमा से मंडलायुक्त कार्यालय के लिए प्रस्थान सुबह 11:30 बजे।
कथा
श्रीमद्भागवत राधारमण कथा का दूसरा दिन ऐशबाग स्थित डीएवी कॉलेज मैदान में शाम 4 बजे से।
चौक में पक्का पुल के पास प्राचीन लेटे हुए हनुमान जी मंदिर में श्रीराम कथा शाम 4 बजे से।
पुस्तक मेला
23वें राष्ट्रीय पुस्तक मेले का पांचवां दिन सिकंदरबाग स्थित बलरामपुर गार्डन में सुबह 11 बजे से।
हैबिटेट डे
द इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) की ओर से वर्ल्ड हैबिटेट डे पर कार्यक्रम रिवर बैंक कॉलोनी स्थित इंस्टीट्यूट सभागार में शाम 4:30 बजे।
जयंती समारोह
भारतीय समाज दल की ओर से हल्दी घाटी के महान योद्धा महाराणा पूंजा भील के सम्मान में जयंती समारोह बी ब्लॉक दारूलसफा कॉमन हॉल में दोपहर 12 बजे से।
प्रदर्शनी
राज्य ललित कला अकादमी की ओर से 19वीं अखिल भारतीय छायाचित्र कला प्रदर्शनी का उद्घाटन कैसरबाग के अकादमी परिसर स्थित लाल बारादरी भवन में दोपहर तीन बजे से।
वार्षिकोत्सव
भारतीय भाषा प्रतिष्ठापन राष्ट्रीय परिषद का वार्षिकोत्सव इंदिरानगर सेक्टर-ए स्थित सिटी मॉन्टेसरी स्कूल में दोपहर 3 बजे से।
खेल
भारत और वेस्टइंडीज टीम का अभ्यास इकाना स्टेडियम में दोपहर 2 बजे से।
यूपी स्टेट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में सुबह 10 बजे से।
जिला स्कूली एथलेटिक्स प्रतियोगिता चौक स्टेडियम में सुबह 9 बजे से।