कैसरबाग स्थित राज्य ललित कला अकादमी में सोल ऑफ आर्ट अंतरराष्ट्रीय कला प्रदर्शनी दोपहर एक बजे।
सम्मान समारोह
दुर्गा स्वरूपा फाउंडेशन की ओर से दुर्गा स्वरूपा सम्मान समारोह गोमतीनगर के विभूति खंड स्थित उर्दू अकादमी में दोपहर दो बजे से।
नदी दिवस
गोमती दर्शन की ओर से विश्व नदी दिवस पर कार्यक्रम कुड़ियाघाट पर शाम चार बजे से।
खेल
70वीं प्रदेशीय विद्यालयीय बॉक्सिंग अंडर 14, 17 एवं 19 बालक, बालिका प्रतियोगिता का समापन केडी सिंह बाबू स्टेडियम बॉक्सिंग हॉल में अपराह्न 3:30 बजे।
लखनऊ वीमेंस प्रीमियर लीग के सेमीफाइनल मुकाबले गोमतीनगर के 1090 चौराहे के निकट सेज क्रिकेट ग्राउंड पर दोपहर दो बजे से।
हास्य प्रस्तुति
संस्कृति निदेशालय के सहयोग से शक्ति कुमार मिश्रा की हास्य प्रस्तुति दो बेचारे, कैसरबाग के बलराज साहनी सभागार (इप्टा) में शाम सात बजे से।
संवाद
पर्यटन विभाग और यूपी होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन की ओर से विश्व पर्यटन दिवस पर संवाद होटल दयाल पैराडाइज में दोपहर तीन बजे से।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से छात्र नेताओं के साथ संवाद जनेश्वर मिश्र पार्क, गेट नंबर-5 द वेनेशन गार्डन में 11 बजे।
हिंदी हस्ताक्षर अभियान
मंगलमान परिवार की ओर से 40 विद्यालयों में स्वभाषा सम्मान, हिंदी हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम विजय नगर कृष्णानगर स्थित मंगलमान कार्यालय पर सुबह 11:30 बजे।
उद्घाटन समारोह
विश्व हिंदू परिषद की ओर से अशोक सिंघल जन्म शताब्दी उद्घाटन समारोह गोमतीनगर विस्तार स्थित सीएमएस में 2:30 बजे।
कृतित्व
जनवादी लेखक संघ की ओर से कवि, कथाकार और आलोचक राजेंद्र वर्मा के व्यक्तित्व व कृतित्व पर कार्यक्रम यूपी प्रेस क्लब में दोपहर 3:30 बजे से।
परिचर्चा
डॉक्टर्स एसोसिएशन ऑफ क्लासिकल होमियोपौथी की ओर से परिचर्चा गोमतीनगर के विवेक खंड स्थित मिठाईलाल चौराहा के निकट होटल वैभव इन में दोपहर 12:30 बजे।
विमोचन
कायस्थ सम्राट विनोद बिहारी वर्मा की स्मृति में श्रद्धांजलि पत्रिका का विमोचन हजरतगंज स्थित सहारागंज माल के सामने रॉयल कैफे में दोपहर 12 बजे।
सम्मेलन
अजंता हॉस्पिटल व आईवीएफ सेंटर प्रालि की ओर से आईएफएस लॉग्स होप सीएमई कांफ्रेंस होटल क्लार्क्स अवध में दोपहर एक बजे से।
श्रद्धांजलि सभा
अखिल भारतीय चित्रांश सनातन महासभा की ओर से स्व. बिहारी वर्मा की पुण्यतिथि पर विराट सभा एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम चौक स्थित अटल बिहारी वाजपेयी कन्वेंशन सेंटर में दोपहर 12 बजे।
भाऊराव देवरस सेवा न्यास के संस्थापक सचिव प्रो. देवेंद्र प्रताप सिंह की स्मृति में श्रद्धांजलि समारोह निरालानगर स्थित विद्याभारती भवन के भाऊराव देवरस सभागार में सुबह 11:30 बजे।
गीता परिचय अभियान
गीता परिचय अभियान के तहत राष्ट्रीय श्रीमद्भगीता सेमिनार बीबीएयू के अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में सुबह 9 बजे से।