खूटी पूजा
उत्सव दुर्गा पूजा समिति की ओर से खूटी पूजा जानकीपुरम के सेक्टर ई सीपी-14 में सुबह 9:30 बजे।
आंदोलन
न्यूनतम वेतन, मानदेय बढ़ोतरी आदि मांगों को लेकर भारतीय मजदूर संघ की ओर से आंदोलन जिला मुख्यालय पर सुबह 11 बजे।
विरोध प्रदर्शन
भ्रष्टाचार, महिलाओं की सुरक्षा आदि मुद्दों को लेकर समाजवादी छात्रसभा की ओर से विरोध प्रदर्शन लखनऊ विश्वविद्यालय के गेट नंबर एक पर दोपहर 2 बजे।
दंगल
नाग पंचमी पर्व पर गोमती अखाड़ा की ओर से दंगल का आयोजन चौक में कोनेश्वर मंदिर के पीछे अखाड़े में दोपहर 12 बजे।
कोतवालेश्वर महादेव का नगर भ्रमण
चौक कोतवाली परिसर स्थित मंदिर से कोतवालेश्वर महादेव का नगर भ्रमण मंदिर परिसर से शाम 4 बजे।
युवा कवि सम्मेलन
पद्मविभूषण अमृतलाल नागर के जन्मदिवस पर युवा साहित्य चेतना मंच का गठन और युवा कवि सम्मेलन चौक के मुन्नूलाल धर्मशाला में शाम 6 बजे।