टीईटी परीक्षा
टीईटी परीक्षा का पहला दिन राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज, नेशनल इंटर कॉलेज, केकेसी और सभी राजकीय कॉलेजों में सुबह 8:45 बजे और दोपहर 1:45 बजे।
शपथ ग्रहण
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की नवगठित इकाई भूहर सूरजकुंड व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण हरदोई-कानपुर रिंग रोड पर भूहर क्रॉसिंग स्थित पीतांबरा पैलेस में दोपहर 1:30 बजे।
पौधरोपण
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से पौधरोपण गोमतीनगर के पंचवटी पार्क विराम खंड में सुबह 8 बजे।
मजलिस
हुसैनी अकादमी की ओर से दौरे गैबत ओर अहमीयत-ए-मारिफत विषय पर कदीम खम्सा-ए-मजलिस का दूसरा दिन सआदतगंज स्थित रौजा-ए-काजमैन में रात 8:30 बजे।
जागरूकता कार्यक्रम
यातायात पुलिस की ओर से सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता कार्यक्रम गोमतीनगर के 1090 चौराहे पर शाम 5 बजे।