फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अलीगंज अग्निकांड मामले में पीआईएल पर हाईकोर्ट में सुनवाई आज

विज्ञापन
हाईकोर्ट।
विज्ञापन
लखनऊ। अलीगंज अग्निकांड मामले में स्वतंत्र, समयबद्ध और न्यायालय द्वारा निगरानी करने वाली समिति के गठन के लिए निर्देश देने के अनुरोध वाली दाखिल जनहित याचिका (पीआईएल) पर हाईकोर्ट में बृहस्पतिवार को सुनवाई होगी। न्यायमूर्ति राजन राय और न्यायमूर्ति मंजीव शुक्ल की खंडपीठ के समक्ष यह जनहित याचिका दो जुलाई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध है।
विज्ञापन

याचिका की सूचना उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य स्थायी अधिवक्ता (सीएससी) के कार्यालय में भेज दी गई है। सीएससी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि स्थानीय अधिवक्ता शिवेंदु पांडेय ने यह याचिका दायर की है। याचिका में उत्तर प्रदेश सरकार, भारत सरकार, उत्तर प्रदेश अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा महानिदेशक, लखनऊ के मुख्य अग्निशमन अधिकारी, नगर आयुक्त, एलडीए उपाध्यक्ष, जिला अधिकारी और पांच अन्य प्राधिकारियों को प्रतिवादी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें