राधा-कृष्ण संकीर्तन
आध्यात्मिक गुरु डॉ. विवेक तांगड़ी की ओर से व्यवसाय में आध्यात्मिक ज्ञान विषय पर चर्चा के साथ राधा-कृष्ण संकीर्तन की प्रस्तुति वृंदावन के संतों व कलाकारों की ओर से गोमतीनगर के आईआईए भवन में शाम 4:30 बजे।
पंचकल्याणक महोत्सव
काकोरी स्थित जैन मंदिर में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन धार्मिक आयोजन सुबह 8 बजे।
वार्षिकोत्सव
माहेश्वरी समाज की ओर से महेश नवमी के उपलक्ष्य में वार्षिकोत्सव एक शाम समाज के नाम का आयोजन हजरतगंज स्थित विश्वेसरैया सभागार में शाम 6 बजे।
जागरूकता कार्यक्रम
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की ओर से तंबाकू निषेध के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन गोमतीनगर के जनेश्वर मिश्र पार्क में सुबह 6 बजे।
प्रशिक्षण शिविर
फिक्की फ्लो की ओर से महिला उद्यमियों के लिए तीन दिवसीय गहन प्रशिक्षण शिविर फ्लो शी राइजेज का आयोजन हजरतगंज स्थित होटल क्लार्क्स में सुबह 9:30 बजे।
भंडारा
चौक स्थित कोनेश्वर मंदिर में भंडारा दोपहर एक बजे से।
सेमिनार
पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह की 95वीं जयंती पर सेमिनार हजरतगंज स्थित होटल क्लार्क्स में सुबह 9:30 बजे।
श्रद्धांजलि सभा
लखनऊ बार एसोसिएशन की ओर से अलीगंज में हुए अग्निकांड के मृतकों की याद में श्रद्धांजलि सभा एसोसिएशन के कौटिल्य विधि भवन में दोपहर 2 बजे।
नाटक
सफर फाउंडेशन की ओर से अनवर बेग के लिखे और अचला बोस के निर्देशन में नाटक माई फर्स्ट एनकाउंटर का मंचन अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में शाम 7 बजे।
मंडलायुक्त से मुलाकात
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह अलीगंज अग्निकांड की जांच के संबंध में मंडलायुक्त से करेंगे मुलाकात सुबह 11 बजे।