युवा गीतकार सौरभ शुक्ल के प्रथम गीत संग्रह 'सारे गीत तुम्हारे' पुस्तक का एलयू के हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. सूर्यप्रसाद दीक्षित और एमएलसी पवन सिंह चौहान की उपस्थित में लोकार्पण हिंदी संस्थान सभागार में सुबह 11 बजे।
महोत्सव
हनुमत सेवा समिति की तरफ से श्रीराम हनुमत महोत्सव का आयोजन बलरामपुर गार्डन परिसर में शाम 4:30 बजे।
अभियान
कैसरबाग में पुराने हाईकोर्ट के आसपास वकीलों के अवैध चैंबर तोड़ने का अभियान सुबह 9 बजे से।
सम्मान समारोह
यादव विकास सेवा संस्थान की ओर से सम्मान समारोह सप्रू मार्ग स्थित गोमती होटल में शाम 6 बजे से।
दूरसंचार दिवस
वर्ल्ड टेली कम्यूनिकेशन एंड इंफार्मेशन सोसायटी डे पर द इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स की ओर से कार्यक्रम रिवर बैंक काॅलोनी स्थित इंजीनियर्स भवन में सुबह 11:30 बजे।
काव्य गोष्ठी
भिक्षुक साहित्यिक सांस्कृ़तिक एवं समाज सेवा संस्था की ओर से मासिक काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह एकता पार्क राजाजीपुरमके निकट संस्था सभागार में सुबह 11 बजे।
कार्यशाला
भारत विकास परिषद अवध प्रांत की ओर से एक दिवसीय प्रांतीय कार्यशाला इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन विभूति खंड गोमतीनगर में सुबह 10 बजे।
कॉन्फ्रेंस
रोटरी क्लब की वार्षिक कॉन्फ्रेंस गोमतीनगर के दयाल पैराडाइज में दोपहर 1 बजे।