भारतीय शिक्षा बोर्ड के प्रांतीय कार्यालय का कैसरबाग स्थित सेंटीनियल मैदान में उद्घाटन कार्यक्रम दोपहर 3 बजे। स्वामी रामदेव व राज्यमंत्री गुलाब देवी रहेंगी।
योग ओलंपियाड
राष्ट्रीय योग ओलंपियाड के तहत राजकीय जुबली इंटर कॉलेज में राज्यस्तरीय योग ओलंपियाड प्रतियोगिता सुबह 10 बजे।
टैप उत्सव
द अप्रैंटिस प्रोजेक्ट व माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से वित्तीय साक्षरता के लिए गोमतीनगर स्थित द ग्रैंड जेबीआर होटल में टैप उत्सव सुबह 10 बजे से।
सेमिनार
द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स की ओर से रिवरबैंक स्थित कार्यालय में इंडस्ट्री 4.0 : ट्रांसफॅार्मिंग द फ्यूचर ऑफ मैन्युफैक्चरिंग एंड टेक्नोलॅाजी विषयक सेमिनार शाम 4:30 बजे।
नियुक्तिपत्र वितरण
उप्र पुलिस दूरसंचार विभाग में चयनित 936 परिचालकों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हॉल में सुबह 9:30 बजे।
धार्मिक अनुष्ठान
पीपलेश्वर शनि धाम मंदिर की ओर से मानसरोवर योजना सेक्टर-ओ स्थित मंदिर परिसर में काशी से पधारे पंडितों की ओर से पूजा व धार्मिक अनुष्ठान सुबह 10 बजे से।