महाशिवरात्रि
श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर में आरती, पूजन आदि सुबह 4 से रात 11 बजे तक।
श्री महाकाल मंदिर राजेंद्र नगर की ओर से महारुद्राभिषेक शृंगार, महाआरती व छप्पन भोग अर्पण शाम 6:30 बजे।
सदाशिव साहित्यिक सेवा संस्थान की तरफ से त्रिवेणीनगर के शांति वाटिका लॉन में कवि सम्मेलन शाम 7:30 बजे।
नर्मेश्वर महादेव मंदिर निरालानगर में अनुष्ठान शाम 4 बजे।
श्री बाबा केदारनाथ सेवा समिति की तरफ से आलमबाग में महारुद्राभिषेक व भंडारा दोपहर 12 बजे।
श्री कुएश्वर बाबा सेवा समिति की तरफ से शिव बरात फतेहगंज गल्ला मंडी पर दोपहर 2:30 बजे से।
श्री कोतवालेश्वर महादेव नगर भ्रमण यात्रा ट्रस्ट की ओर से चौक कोतवली में महारुद्राभिषेक सहित अन्य कार्यक्रम शाम 6 बजे।
पं. दीनदयाल उपाध्याय साहित्यिक सेवा संस्था की तरफ से कवि सम्मेलन खदरा के शिव पार्क में रात 8 बजे।
शिव मंदिर आश्रम सेक्टर एम अलीगंज से संगम होटल, गुलाचीन मंदिर होते हुए शिव बारात निकलेगी दोपहर 12 बजे।
सुर ताल संगम की ओर से भजन संध्या व प्रसाद वितरण बुद्धधेश्वर महादेव मंदिर परिसर दोपहर 3 बजे से ।
शोभा यात्रा
जिला आर्य प्रतिनिधि सभा की ओर से ऋषि दयानंद बोध शोभा यात्रा मोतीनगर के बाल सदन से नाका, गणेशगंज तक दोपहर 1 बजे।
प्रदर्शनी
कला स्रोत आर्ट गैलरी की ओर से फोटो प्रदर्शनी अलीगंज पोस्ट ऑफिस के पास शाम 4 बजे।
विमोचन
आकांक्षा सिंह की पुस्तक का विमोचन जॉपलिंग रोड स्थित पिकअप कॉलोनी बटलर पैलेस में शाम 4 बजे।
सम्मेलन
नेशनल यूनानी डॉक्टर्स एसोसिएशन की ओर से अधिवेशन अटल बिहारी वाजपेयी कन्वेंशन सेंटर में सुबह 10 बजे।
बैठक
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की ओर से यूजीसी कानून को वापस लेने की मांग को लेकर बैठक प्रेसक्लब में दोपहर 1 बजे।
गोमती आरती
विश्व हिंदू रक्षा परिषद की तरफ से गोमतीनगर विस्तार के वैदेही घाट जी-20 बंधा रोड पर गोमती पूजन, आरती, यज्ञ शाम 7:30 बजे।
प्रीमियर
तापसी पन्नू की फिल्म अस्सी का प्रीमियर शो, निदेशक अनुभव सिन्हा, अभिनेत्री व कलाकारों की उपस्थिति वेव सिनेमा में दोपहर 12:30 बजे।
गायन
आरएसएस की ओर से प्रचारक कौशलजी की उपस्थित में सामूहिक वंदेमातरम् गायन गोमतीनगर की बैडमिंटन एकेडमी में सुबह 11 बजे।
स्मृति सभा
लखनऊ के लेखक व सांस्कृतिक संगठन की ओर से कवि अवधेश कुमार श्रीवास्तव की याद में 10 विधान सभा मार्ग पर कार्यक्रम दोपहर 3 बजे।
लोकतंत्र सेनानी सीबी सिंह की याद में स्मृति सभा हजरतगंज स्थित काफी हाउस के ऊपर दोपहर समय 3:30 बजे।
खेल
उत्तराखंड और कर्नाटक के बीच रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल मुकाबला इकाना स्टेडियम में सुबह 9:30 बजे से।
सेवन ए साइड फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन ला-मार्टीनियर पोलो ग्राउंड में शाम चार बजे