फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सिटी में आज

विज्ञापन
विज्ञापन
फूड एक्सपो
विज्ञापन


आईआईए की ओर से गोमतीनगर स्थित रेगेलिया ग्रींस में तीन दिवसीय इंडिया फूड एक्सपो के दूसरे दिन खाद्य, प्रसंस्करण और आतिथ्य विषय पर सेमिनार सुबह 11 बजे से।
विज्ञापन

उत्तरायणी कौथिग
उत्तरायणी कौथिग पर्वतीय महापरिषद की ओर से उत्तरायणी कौथिग मेला बीरबल साहनी मार्ग स्थित गोविंद बल्लभ पंत सांस्कृतिक उपवन में सुबह 11 बजे से। उत्तराखंड के कलाकारों का एकल नृत्य शाम 6 बजे।
विज्ञापन


बैठक



जीएसटी विभाग की ओर से व्यापारिक समस्याओं के निदान के लिए मीराबाई मार्ग स्थित कार्यालय में अफसरों के साथ व्यापारियों की बैठक दोपहर 12 बजे से।
पैदल मार्च

केजीएमयू विवाद के बाद विश्व हिंदू परिषद की ओर से सरदार पटेल पार्क जीपीओ से विधानसभा तक पैदल मार्च दोपहर 12 बजे से।



प्रदर्शनी



मणिकर्णिका आर्ट गैलरी की ओर से रंग वर्णिका प्रदर्शनी का उद्घाटन अलीगंज स्थित कला स्रोत गैलरी में शाम 5 बजे से।

लोक चौपाल

लोक संस्कृति शोध संस्थान की ओर से 82वीं लोक चौपाल में तहरी भोज, परिचर्चा और पतंगबाजी पक्का पुल स्थित लेटे हनुमान मंदिर में सुबह 11:30 बजे से।



भूमि पूजन



इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंंडिया लखनऊ चैप्टर की ओर से विराजखंड स्थित नवीन परिसर का भूमि पूजन समारोह 10:30 बजे।

स्मृति मार्च

बिरसा अंबेडकर फुले छात्र संगठन की ओर से रोहित वेमुला की स्मृति में पैदल मार्च लविवि की टैगोर लाइब्रेरी से दोपहर 12 बजे से।



समाजवादी छात्रसभा की ओर से रोहित वेमुला की शहादत पर पैदल मार्च लविवि की टैगोर लाइब्रेरी से विश्वविद्यालय अंबेडकर प्रतिमा तक शाम 4 बजे से।

सम्मेलन

रोटरैक्ट डिस्ट्रिक्ट ऑर्गेनाइजेशन की ओर से व्यावसायिक सम्मेलन गोमतीनगर स्थित होटल दयाल पैराडाइज में सुबह 11 बजे से।



भगवत गीता ज्ञान महोत्सव



इस्कान लखनऊ की ओर से दो दिवसीय गीता रसामृतम श्रीमद्भागवत गीता ज्ञान महोत्सव शहीद पथ स्थित विंट क्लब में शाम 4 बजे से।



भागवत कथा

श्रीमद्भागवत महापुराण कथा मठ श्री बड़ी काली जी मंदिर चौक में शाम 4 बजे से।



खेल

सतवंत सिंह और रविंद्र पाल मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट चौक स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से।

पंडित राम अवतार मिश्रा मेमोरियल सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता चंद्रभानु गुप्त मैदान में दोपहर 2 बजे से।

अटल खेल महोत्सव के संबंध में क्रीडा भारती की पत्रकार वार्ता केडी सिंह बाबू स्टेडियम में दोपहर 2:00 बजे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें