फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सिटी में आज

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदर्शनी
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग व यूपी सीएसटी की ओर से इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी रुचिखंड स्थित लखनऊ पब्लिक कॉलिजिएट में सुबह 10 बजे से।

टेक्नो ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की ओर से रंग मंथन कला प्रदर्शनी कैसरबाग स्थित राज्य ललित कला अकादमी में सुबह 11 बजे।

कार्यशाला
इनटेक की ओर से कैनवास पेंटिंग पर कार्यशाला लखनऊ विश्वविद्यालय के आर्ट्स कॉलेज में दोपहर 12 बजे से।

समारोह
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की ओर से दो करोड़ खाते पूरे होने के उपलक्ष्य में समारोह हजरतगंज स्थित जीपीओ में सुबह 11ः30 बजे।

बैठक
क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान की ओर से समीक्षा बैठक एनबीआरआई में सुबह 11 बजे से।

सफाई अभियान
भोजपुरी समाज की ओर से निशातगंज स्थित लक्ष्मण मेला मैदान में छठ घाट का सफाई अभियान चलेगा सुबह 10 बजे।

पदयात्रा
बागेश्वर धाम शिष्य व सुंदरकांड मंडल की ओर से सनातन हिंदू एकता पदयात्रा अलीगंज हनुमान मंदिर से कपूरथला तक शाम 5 बजे।

सांस्कृतिक कार्यक्रम
लोक संस्कृति शोध संस्थान की ओर से दादी नानी की कहानी कार्यक्रम अलीगंज स्थित विश्वेश्वर दयाल इंटर कॉलेज में सुबह 9 बजे।
विमोचन
ग्राम नगर संबंध पुस्तक का विमोचन चौक स्थित खुनखुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज में सुबह 10 बजे से।

दीक्षांत समारोह
राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान का दीक्षांत समारोह इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर प्रेक्षागृह में दोपहर 2 बजे से।

ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय का 10वां दीक्षांत समारोह विवि परिसर में सुबह 10 बजे।

सेमिनार
ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स की ओर से विश्व स्टैंडर्ड्स डे पर मानक महोत्सव के तहत सेमिनार गोमतीनगर स्थित होटल हयात में सुबह 10ः30 बजे।
संगोष्ठी

इंस्टीट्यूशंस ऑफ इंजीनियर्स की ओर से विश्व स्टैंडर्ड्स डे पर संगोष्ठी रिवर बैंक स्थित परिसर में शाम 4ः30 बजे।

एसोचैम की ओर से जीएसटी पर संगोष्ठी शहीदपथ के पास 76 एल्डिको ग्रीन में शाम 5ः45 बजे।
प्रदर्शनी
सफेद बारादरी में चल रही क्राफ्टरूट्स प्रदर्शनी का आज अंतिम दिन सुबह 11 बजे।
रंगलोक नाट्योत्सव

रंगलोक सांस्कृतिक संस्थान की ओर से रंगलोक नाट्योत्सव का दूसरा व अंतिम दिन शाम 7 बजे।



खेल



आइटा सुपर सीरीज अंडर-18 बालक व बालिका टेनिस टूर्नामेंट ला-मार्टीनियर टेनिस फैसिलिटी में सुबह नौ बजे से।

जिला जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता केडी सिंह बाबू स्टेडियम में सुबह दस बजे से।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें