फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सिटी में आज

विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्त पुलिस
विज्ञापन


अमर उजाला दोस्त पुलिस कार्यक्रम के तहत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज विकासनगर की 50 छात्राएं हजरतगंज स्थित महिला थाने का शैक्षिक भ्रमण करेंगी सुबह 11 बजे।

पुस्तक मेला

चारबाग स्थित रवींद्रालय परिसर में चल रहे लखनऊ पुस्तक मेले के पांचवें दिन काव्यगोष्ठी सुबह 11 बजे, अवधी साहित्य संस्थान अमेठी की ओर से परिचर्चा व काव्य गोष्ठी 12:30 बजे, अरविंद पांडेय की पुस्तक का विमोचन दोपहर 2 बजे, अवधी व्यंजन उत्सव शाम 5 बजे, आभूषण संस्था की काव्यगोष्ठी शाम 5:30 बजे, भुशुण्डि संस्थान का आयोजन शाम 7:30 बजे।
विज्ञापन


नाट्य प्रस्तुति

उप्र संस्कृत संस्थानम की ओर से गोमतीनगर स्थित बौद्ध शोध संस्थान में कर्णभारम नाटक का मंचन शाम 7 बजे।

उप्र संस्कृत संस्थानम की ओर से छावनी स्थित तोपखाना के माध्यमिक विद्यालय इंटर कॉलेज प्रेक्षागृह में सुभागी नाटक का मंचन दोपहर 12:30 बजे।

फूलों की होली

चौक के सोंधी टोला स्थित प्राचीन द्वारिकाधीश मंदिर में फूलों की होली व भंडारा शाम 6 बजे।

कर्मचारी महासंघ की ओर से जवाहर भवन प्रांगण में फूलों की होली दोपहर 12:30 बजे।

भजन संध्या

शिव पार्वती बरफानी सेवा संस्थान की ओर से मासिक शिवरात्रि पर जानकीपुरम विस्तार स्थित महानंदा रिसॉर्ट में शिव भजन संध्या शाम 6 बजे

समारोह

फ्लो लखनऊ चैप्टर की ओर से गोमतीनगर के होटल रेनेसा में फ्लो इंटरनल अवार्ड समारोह शाम 6 बजे से।

सेमिनार

चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से केजीएमयू के कन्वेंशन सेंटर में ट्रॉमा व इमरजेंसी केयर पर सेमिनार सुबह 10 बजे से।

पैदल मार्च

एसएफआई की ओर से रोहित एक्ट लागू करने की मांग को लेकर परिवर्तन चौक से डीएम कार्यालय तक पैदल मार्च सुबह 11 बजे।

प्रदर्शन

आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट छात्रों की ओर से ईको गार्डन में लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन सुबह 8 बजे।

सम्मान समारोह

उप्र काउंसिल फॉर चाइल्ड वेलफेयर की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में मोतीनगर स्थित लीलावती मुंशी वृद्ध एवं निराश्रित महिला आश्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए अधिकार न्याय पर गोष्ठी व सम्मान समारोह दोपहर 3 बजे।
विज्ञापन


खेल

काव्योम फाउंडेशन व उप्र संस्कृत संस्थान की ओर से केडी सिंह बाबू स्टेडियम में वॉलीबॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता सुबह 8 बजे से।

लखनऊ सुपरजांट्स का अभ्यास सत्र इकाना स्टेडियम में दोपहर तीन बजे से।

राज्य सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले दोपहर दो बजे से।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें