फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सिटी में आज

विज्ञापन
विज्ञापन
होली मिलन
विज्ञापन


अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल और उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल की ओर से होली मिलन समारोह कैसरबाग स्थित जिमखाना क्लब में शाम 6 बजे।

नगर निगम जलकल परिवार की ओर से महापौर और नगर आयुक्त की मौजूदगी में होली मिलन समारोह नगर निगम के त्रिलोकनाथ हॉल में दोपहर 2 बजे।

राजेंद्रनगर स्थित श्री महाकाल मंदिर में होली मिलन समारोह के दौरान बाबा का शृंगार और आरती शाम 7 बजे।

श्री माथुर चतुर्वेदी मंडल की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन चारबाग के रवींद्रालय में शाम 4 बजे।

कला प्रदर्शनी

राज्य ललित कला अकादमी की ओर से कैसरबाग स्थित लाल बारादरी में महिला कलाकारों की कलाकृतियों की प्रदर्शनी इंद्राणी सुबह 11 बजे।

लॉटरी

लखनऊ विकास प्राधिकरण की आईटी सिटी आवासीय योजना की लॉटरी गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सुबह 10 बजे।

मजलिस-ए-अजा
शिया समुदाय की ओर से मजलिस-ए-अजा और ताबूत के जुलूस का आयोजन काजमैन स्थित मस्जिद फूफा से सुबह 7 बजे।

19वीं रमजान पर हसन पुरया टीला में मजलिस-ए-अजा का आयोजन रात आठ बजे।
कार्यशाला

उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान की ओर से 15 दिवसीय प्रस्तुतिपरक नाट्य प्रशिक्षण कार्यशाला के उपरांत संस्कृत नाट्य की प्रस्तुति आश्वासनम् का आयोजन केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में शाम 7 बजे।
खेल
जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता केडी सिंह बाबू स्टेडियम में सुबह 10 बजे से।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें