ग्रैंड ट्रैवल मेला
अमर उजाला और थॉमस कुक की ओर से ग्रैंड ट्रैवल मेला हजरतगंज स्थित होटल फॉर्च्यून पार्क बीबीडी में सुबह 10 से शाम 6 बजे तक ।
प्रादेशिक बैठक
अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य महासभा की ओर से प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक व होली मिलन समारोह ऐशबाग स्थित रामलीला मैदान के तुलसी सभागार में शाम 7 बजे से।
खाटू श्याम संकीर्तन
राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा के लखनऊ विश्वविद्यालय आवास पर खाटू श्याम संकीर्तन व भंडारा शाम 7 बजे से।
कवि सम्मेलन
अखिल भारतीय काव्यधारा की लखनऊ इकाई की ओर से कवि सम्मेलन व सम्मान समारोह हजरतगंज स्थित यूपी प्रेस क्लब में सुबह 11 बजे से।
पुस्तक विमोचन
जन संस्कृति मंच की ओर से डीएम मिश्र के नए गजल संग्रह सच कहना यूं अंगारों पर चलना होता है का विमोचन यूपी प्रेस क्लब हजरतगंज में दोपहर 12 बजे से।
चिकित्सा शिविर
एपेक्स एक्यूपंक्चर सेंटर की ओर से राष्ट्रीय एक्यूपंचर दिवस पर निशुल्क चिकित्सा शिविर विकासनगर स्थित संस्थान के सेंटर में सुबह 10 बजे से।
चित्रगुप्त कथा
चित्रेश्वर महादेव मंदिर जवाहर भवन में चित्रगुप्त कथा का दूसरा दिन हजरतगंज स्थित जवाहर भवन में दोपहर 3 बजे से।
खेल
आर्याश्री शिक्षा संस्थान की ओर से गुलजारनगर के झुग्गी बस्ती के बच्चों के लिए वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता ऐशबाग रेलवे स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से।
रानी लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय महिला तीरंदाजी प्रतियोगिता केडी सिंह बाबू स्टेडियम में सुबह आठ बजे से।
लखनऊ गोल्फ लीग का फाइनल लखनऊ गोल्फ क्लब में सुबह नौ बजे से।