अस्पताल को व्हीलचेयर और स्ट्रेचर दिए ।
लखनऊ। ममता चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से बलरामपुर अस्पताल को व्हीलचेयर और स्ट्रेचर दिए गए। मुख्य अतिथि भाजपा नेता डॉ नीरज सिंह, डॉ कविता आर्या निदेशक बलरामपुर अस्पताल, सीएमएस डॉ हिमांशु चतुर्वेदी की मौजूदगी में बलरामपुर हॉस्पिटल को व्हील चेयर व स्ट्रेचर दी गईं। ट्रस्टी राजीव मिश्रा ने बताया कि पहले भी अस्पताल को स्ट्रेचर एवं व्हीलचेयर दिये गये है। चीफ फार्मासिस्ट डॉ प्रवीण, एसएम त्रिपाठी, डॉ एसके पांडेय आदि मौजूद रहे।