केंद्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान का 75वां वार्षिकोत्सव सीतापुर रोड स्थित संस्थान परिसर में सुबह 9:30 बजे।
शुभारंभ
हजरतगंज स्थित माध्यमिक शिक्षा परिषद शिविर कार्यालय में राज्यस्तरीय कंट्रोल रूम का शुभारंभ दोपहर 3 बजे। राज्यमंत्री गुलाब देवी रहेंगी।
समारोह
रफी अहमद किदवई का 132वीं जयंती समारोह पर पेपरमिल कॉलोनी स्थित ऑल इंडिया कैफी आजमी अकादमी में आलोचक प्रो. पुरुषोत्तम अग्रवाल से बातचीत दोपहर 3 बजे से।
सप्तशक्ति संगम
भारतीय शिक्षा समिति की ओर से पीडब्लूडी के विश्वेश्वरैया सभागार में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम दोपहर 2 बजे।
संवाद
विश्व संवाद केंद्र की ओर से निरालानगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के माधव सभागार में आरएसएस के शताब्दी वर्ष कार्यक्रमों के तहत सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत का युवाओं के साथ संवाद दोपहर तीन बजे।
गोष्ठी
इंस्टीट्यूशंस ऑफ इंजीनियर्स की ओर से रिवरबैंक कॉलोनी स्थित परिसर में द रोल ऑफ होमियोपैथी इन द हेल्थ प्रॉब्लम्स ऑफ सीनियर सिटीजंस पर गोष्ठी शाम 4:30 बजे।
खेल
46वीं मंडल स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन चौक स्टेडियम में दोपहर 2 बजे।
विज्ञान फाउंडेशन की ओर से जानकीपुरम पार्क सेक्टर-8 में सामुदायिक खेल कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से।
उत्तराखंड और कर्नाटक के बीच रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल मुकाबला इकाना स्टेडियम में सुबह 9:30 बजे से।
जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता पद्मश्री मो. शाहिद स्टेडियम में सुबह दस बजे से।