फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सिटी में आज

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदर्शनी
विज्ञापन


फल, शाक भाजी और पुष्प प्रदर्शनी का तीसरा दिन जनभवन (राजभवन) में सुबह 11 बजे से। प्रवेश के लिए 20 रुपये का टिकट है। स्कूली बच्चों का प्रवेश आईडी कार्ड दिखाने पर निशुल्क है।

स्थापना दिवस

राज्य ललित कला अकादमी की ओर से 65वें स्थापना दिवस के दूसरे दिन कैसरबाग स्थित लाल बारादरी में प्रदर्शनी सुबह 11 बजे से। अधि सदस्यता सम्मान शाम 4 बजे से।
विज्ञापन


भारत वंदना

राष्ट्रीय स्वयं सेवक के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में भारत विकास परिषद की ओर से संगीतमयी भारत वंदना गोमतीनगर स्थित संगीत नाटक अकादमी में दोपहर 3 बजे से।

नाट्य मंचन

उर्दू अकादमी और आकांक्षा थियेटर आर्ट्स की हास्य नाट्य प्रस्तुति आदाब अर्ज का मंचन गोमतीनगर स्थित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध संस्थान में 7 बजे से।

सम्मेलन

स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से 17वां राज्य सम्मेलन का दूसरा दिन हुसैनाबाद स्थित जवाहरलाल नेहरु युवा केंद्र में दोपहर 12 बजे से।

आरोग्य पाकशाला

लोकजीवन फाउंडेशन की ओर से आरोग्य पाकशाला का दूसरा दिन गोमतीनगर हुसड़िया चौराहा स्थित हिंदी मीडिया सेंटर में सुबह 11 बजे से।

जागरूकता
बाबा एजुकेशन सोसाइटी कॉलेज ऑफ नर्सिंग सोसाइटी की ओर से मेंटल हेल्थ अवेयरनेस फ्राम स्टिग्मा टू सोशल मीडिया एकिक्शन पर दो दिवसीय सेमिनार 56 मटियारी, देवा रोड चिनहट में सुबह 9 बजे से।

साइकिल रेस

सनातन महापरिषद और मैक्स हेल्थकेयर की ओर से गीता का संदेश, साइकिल के संग कार्यक्रम का शुभारंभ विराजखंड गोमतीनगर स्थित मैक्स हॉस्पिटल के गेट नंबर 2 से सुबह 7 बजे से।

संगोष्ठी

अखिल भारतीय लोधा, लोधी, लोध महासभा की ओर से स्वामी ब्रह्मानंद शैक्षणिक उन्नयन एवं सामाजिक जागरूकता संगोष्ठी राजभवन मार्ग स्थित पीडब्ल्यूडी के विश्वेश्वरैया सभागार में 12 बजे से।
विज्ञापन


शिलान्यास
भाजपा विधायक ओपी श्रीवास्तव की ओर से शंकरपुरवा वार्ड प्रथम के तहत लोक निर्माण विभाग से निर्मित होने वाली कुर्सी रोड से अंग्रेज फार्म तक की सड़क का शिलान्यास 11 बजे से।

खेल

ऑल इंडिया केडी सिंह बाबू सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता मो. शाहिद स्टेडियम में दोपहर 12 बजे से।

यूपी स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप यूपी बैडमिंटन अकादमी में सुबह दस बजे से।

एमबी कप घुड़दौड़ लखनऊ रेसकोर्स में दोपहर एक बजे से।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें