फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सिटी में आज

विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस पर विधान भवन के समक्ष ध्वजारोहण, परेड, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों व झांकियों का प्रदर्शन सुबह 9:30 बजे से।

सशस्त्र सीमा बल सीमांत मुख्यालय की ओर से झंडारोहण, गार्ड ऑफ ऑनर व बैंड की प्रस्तुतियां गोमतीनगर स्थित न्यू हाईकोर्ट गेट नंबर 2 के पास स्थित सशस्त्र सीमा बल सीमांत मुख्यालय में सुबह 8:30 बजे।
विज्ञापन


संस्कृति विभाग की ओर से संगीत नाटक अकादमी, भारतेंदु नाट्य अकादमी व भातखंडे संस्कृति विवि में झंडारोहण सुबह 9 बजे।

ऑल इंडिया मोमिन अंसार सभा की ओर से ध्वजारोहण मौलवीगंज स्थित अंसार कॉम्प्लेक्स में सुबह 10 बजे।

वसुंधरा फाउंडेशन की ओर से ध्वजारोहण व पुरस्कार वितरण गोमतीनगर के रामआसरेपुरवा के प्राथमिक विद्यालय में सुबह 10 बजे।

सद्गुरु शरण चंद्र स्मृति साहित्यिक संस्था की ओर से ध्वजारोहण जानकीपुरम विस्तार सेक्टर-8 में टंकी वाला पार्क में सुबह 10 बजे।

ट्रांस गोमती माहेश्वरी समाज की ओर से ध्वजारोहण गोमतीनगर के माहेश्वरी सत्संग भवन में सुबह 11 बजे।

द मून मिशन

भारत की अंतरिक्ष उपलब्धियों पर आधारित फिल्म द मून मिशन का लोकार्पण इंदिरा गांधी नक्षत्रशाला में सुबह 11:30 बजे।

जश्न-ए-आजादी

जश्न-ए-आजादी ट्रस्ट व हजरतगंज ट्रेडर्स एसोसिएशन की ओर से हजरतगंज स्थित हनुमान मंदिर के निकट ध्वजारोहण मल्टीलेवल पार्किंग में धर्मगुरुओं की उपस्थिति में दोपहर 1 बजे और देशभक्ति आधारित रंगारंग कार्यक्रम शाम 6 बजे।
विज्ञापन


शोभायात्रा

श्री दादीजी मित्र मंडल की ओर से झुंझुनू वाली दादी के डोली उत्सव में मंगल कलश शोभायात्रा महानगर स्थित कल्याण मंडप में सुबह 11 बजे।

आगमन दिवस

शहीद बाबा दीप सिंह के आगमन दिवस पर गुरुद्वारा यहियागंज में सजेगा दीवान दोपहर 12 बजे।

रक्तदान शिविर

गणतंत्र दिवस पर रक्तदान शिविर होटल ऑरनेट में सुबह 11 बजे।

कल के कार्यक्रम

तहरी भोज

पार्षद देवेंद्र सिंह यादव की ओर से सुंदरकांड व तहरी भोज का आयोजन विक्रम नगर पुल के नीचे स्थित मानवेंद्र सिंह यादव पार्क में सुबह 10 बजे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें