फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सिटी में आज

विज्ञापन
विज्ञापन
परेड पूर्वाभ्यास
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस परेड पूर्वाभ्यास चारबाग से केडी सिंह बाबू स्टेडियम तक सुबह 10 बजे से।

शोभायात्रा

श्री दुर्गा शक्ति मंदिर चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से पालकी शोभायात्रा आलमबाग में तालकटोरा रोड स्थित मंदिर परिसर से सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक। भजन संध्या शाम 4 से रात 10 बजे तक।

बैंक कर्मियों की रैली

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की पांच दिवसीय बैंकिंग के लिए रैली हजरतगंज स्थित स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में शाम 5:30 बजे।

नृत्य कार्यशाला

बीएनए की ओर से नृत्य कार्यशाला के तहत अभिज्ञान शाकुंतलम की प्रस्तुति गोमतीनगर स्थित संगीत नाटक अकादमी के संत गाडगे जी महाराज सभागार में शाम 6 बजे।

सुंदरकांड

श्री राधाकृष्ण जी विराजमान ठाकुरद्वारा ट्रस्ट समिति की ओर से सुंदरकांड का पाठ 133-187 अमीनाबाद रोड गणेशगंज में शाम 4 बजे।

वैश्य समाज सेवा एवं हिंदू महिला सेवा समिति की ओर से लाटूश रोड स्थित होटल शिमला पैलेस में सुंदर कांड दोपहर 2 बजे से। झांकी शाम 5 बजे से। प्रकाशोत्सव शाम 6 बजे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदू निर्माण यात्रा

अखंड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा की ओर से हिंदू निर्माण यात्रा महासभा के कुर्सी रोड स्थित मुख्यालय निकट इंटीग्रल विश्वविद्यालय से हनुमान सेतु तक सुबह 10 बजे से।

शपथ ग्रहण

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की सआदतगंज इकाई का शपथ ग्रहण समारोह सआदतगंज के मातादीन शुक्ला रोडस्थित अन्नपूर्णा मंदिर में दोपहर 2 बजे।

दादी-नानी की कहानी

लोक संस्कृति शोध संस्थान की की ओर से दादी-नानी की कहानी का आयोजन दुबग्गा के लालाबाग स्थित प्राथमिक विद्यालय भूहर द्वितीय में सुबह 11 बजे।

प्रदर्शन

ईपीएस 95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का पेंशन बढ़ोतरी के लिए गोमती नगर के विभूति खंड स्थित ईपीएफओ कार्यालय पर प्रदर्शन दोपहर 12 बजे।

महफिल

हजरत इमाम हुसैन के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर हुसैनी अकादमी की ओर से जश्ने फातहे कर्बला का आयोजन सआदतगंज स्थित रौजा ए काजमैन में रात 8:30 बजे।

सेमिनार

दारुल उलूम नदवतुल उलमा की ओर से लीगल लिटरेसी कार्यक्रम का आयोजन नदवा के अल्लामा हैदर हसन खान टोनकी लिक्चर हाल में दोपहर 12 बजे।

खेल

यूपी और झारखंड के बीच रणजी मैच इकाना स्टेडियम सुबह 9:30 बजे से।

बीए नकवी एडवोकेट मेमोरियल वीमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट आर्यावर्त ग्राउंड में सुबह नौ बजे से।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें