फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सिटी में आज

विज्ञापन
विज्ञापन
सम्मेलन
विज्ञापन


86वां अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों का सम्मेलन विधानसभा परिसर में सुबह 11 बजे से। इसमें देशभर की विधानसभाओं और विधानपरिषदों के सचिव शामिल होंगे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी मौजूद रहेंगे।

उप्र आदर्श टेंट, कैटरिंग एवं डेकोरेशन व्यापार मंडल की ओर से व्यापारी सम्मेलन सर्वोदयनगर चौराहे के पास रौनक गेस्ट हाउस में दोपहर 12 बजे।

कौथिग महोत्सव

पर्वतीय महापरिषद की ओर से बीरबल साहनी मार्ग स्थित गोविंद वल्लभ पंत मैदान में उत्तरायणी कौथिग के तहत झोड़ा, गायन, छपेली प्रतियोगिताएं शाम 6 बजे से।

सेमिनार

इंडियन रोड ट्रैफिक एजुकेशन की ओर से सड़क सुरक्षा पर कार्यशाला पीडब्ल्यूडी के विश्वेश्वरैया सभागार में सुबह 10 बजे से।

वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ हिंदू एकेडेमिशियन की ओर से द इटरनल रेलिवेंस ऑफ हिंदुत्व विषयक सेमिनार लखनऊ विश्वविद्यालय के मालवीय सभागार में सुबह 9:30 बजे से।

ट्रेन आगमन

डिब्रूगढ़-गोमतीनगर अमृत भारत स्पेशल ट्रेन ट्रायल रन के तहत पहली बार गोमतीनगर रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी सुबह 8:30 बजे।

नाट्य मंचन

देवसु थियेटर आर्ट्स सोसाइटी की ओर से खुदा खैर करे नाटक का मंचन गोमतीनगर के अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान प्रेक्षागृह में शाम 6:30 बजे।
भारतेंदु नाट्य अकादमी की ओर से संगीत नाटक अकादमी में जतन ही रतन का मंचन शाम 6 बजे।

सम्मान समारोह

शब्द सरिता की ओर से राष्ट्रवाद व भाषायी संप्रभुता का संवैधानिक यथार्थ विषयक गोष्ठी एवं सम्मान समारोह यूपी प्रेस क्लब में शाम 4 बजे।

कथा

श्री शिव श्याम मंदिर समिति की ओर से सदर के हाता रामदास स्थित श्री शिव श्याम मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा दोपहर 3 बजे से।

महफिल

पैगंबर मोहम्मद साहब की नवासी हजरत जैनब के जन्मदिवस पर जश्ने मसर्रत महफिल का आयोजन टिकैतराय तालाब स्थित रौजा ए जैनबिया में दोपहर 2 बजे।

शोकसभा

वरिष्ठ आलोचक वीरेंद्र यादव की शोकसभा निशातगंज स्थित पेपरमिल कॉलोनी में दोपहर 3:30 बजे।

प्रदर्शन

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का प्रदर्शन केडी सिंह बाबू स्टेडियम के पास सरोजिनी नायडू पार्क स्थित स्व. बीएन सिंह प्रतिमा स्थल पर दोपहर 2 बजे।

काशी में मंदिरों को तोड़े जाने के विरोध में आम आदमी पार्टी की ओर से स्वास्थ्य भवन चौराहे पर प्रदर्शन दोपहर 1 बजे।

खेल

सतवंत सिंह-रवींद्र पाल मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल चौक स्टेडियम में शाम तीन बजे।

सुबोध मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल जीसीआरजी ग्राउंड में सुबह नौ बजे।

पूर्वोत्तर रेलवे की अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता एनईआर स्टेडियम में सुबह 10 बजे से।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें