अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) की तरफ से गीता रसामृतम श्रीमद्भगवत गीता ज्ञान महोत्सव कार्यक्रम विंट क्लब, अंसल सुशांत गोल्फ सिटी में शाम 4 बजे।
उत्तरायणी कौथिग
पर्वतीय महापरिषद की ओर से बीरबल साहनी मार्ग स्थित गोविंद वल्लभ पंत सांस्कृतिक उपवन में चल रहे उत्तरायणी कौथिग के पांचवें दिन उत्तराखंड के कलाकार गोविंद दिगारी के लोकगीतों की प्रस्तुति। झोड़ा समेत पहाड़ी धुनों पर देसी ठुमका, पहाड़ की आवाज, छपेली प्रतियोगिता व झुमिगो सीजन-4 का आयोजन शाम 6 बजे से।
फूड एक्सपो
आईआईए की ओर से तीन दिवसीय इंडिया फूड एक्सपो के तीसरे दिन गोमतीनगर स्थित रिगेलिया ग्रीन लान में फ्रोम आइडिया टू स्केल : बिल्डिंग फंडिंग ऐंड ग्रोइंग विषय पर परिचर्चा सुबह 11 बजे से
सम्मेलन/भोज
संगठित हिंदू-समर्थ हिंदू की ओर से हिंदू सम्मेलन व समरसता भोज शिवाजी मार्ग के मॉडल हाउस में सुबह 11 बजे।
ट्रांसगोमती जनकल्याण महासमिति की ओर से परिचर्चा व तहरी भोज जीवन प्लाजा, विराम खंड 5, गोमती नगर में दोपहर 1 बजे।
हिंदू सम्मेलन समिति दयानंदनगर की तरफ से सम्मेलन व जलपान का आयोजन एमएलए गेस्ट हाउस ब्रह्मपुरी इंदिरानगर जुगौली रेलवे क्रासिंग दोपहर 12 बजे।
नागरिक सुरक्षा संगठन की तरफ से सम्मान समारोह व तहरी भोज का आयोजन इंदिरानगर में सुबह 11 बजे।
लोकार्पण/सम्मान
अखिल भारतीय अनागत संस्थान की ओर से कृतियों का लोकार्पण व सम्मान समारोह सरस्वती एकेडमी स्कूल भरतनगर में सुबह 11 बजे।
भिक्षुक साहित्यिक सांस्कृतिक व समाज सेवा संस्था की तरफ से गोष्ठी व सम्मान समारोह सेक्टर एफ राजाजीपुरम नवजीवन अस्पताल के पास दोपहर 1 बजे।
शपथ ग्रहण
सिंधु यूथ क्लब सोसाइटी के पदाधिकारियों का शिव शांति संत असूदाराम आश्रम के पीठाधीश्वर सतगुरु बाबा सांई मोहन लाल व आरएसएस प्रचारक कौशल जी उपस्थिति में शपथ ग्रहण समारोह कृष्णानगर के मोमेंट होटल में शाम 7 बजे।
भारतीय जन उद्योग व्यापार मंडल की अजनहर रोड इकाई का शपथ ग्रहण व तहरी भोज अजनहर रोड जानकीपुरम दोपहर 12:30 बजे। समारोह में एमएलसी पवन सिंह चौहान रहेंगे।
भजन
दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से भजन व सत्संग वृंदावन सेक्टर 6 बी स्थित आश्रम में सुबह 10 बजे से।
सौंदर्य प्रतियोगिता
मिस व मिस्टर सौंदर्य प्रतियोगिता होटल रिगनेंट निरालानगर में शाम 4:30 बजे। अभिनेत्री पदमिनी कोल्हापुरी मौजूद रहेंगी।
स्नेह मिलन
आबकारी व मद्य निषेध विभाग के राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल की तरफ से स्नेह मिलन समारोह का आयोजन सरकारी आवास 3 गौतमपल्ली में शाम 4 बजे।
पुण्य तिथि
राग प्रभात की ओर से पंडित बिरजू महाराज की पुण्यतिथि पर आयोजन अमीनाबाद क्षेत्र के कल्का बिंदादीन देओढ़ी (गुइन रोड) पर दोपहर 1:30 बजे।
ब्रह्माकुमारी परिवार की ओर से ब्रह्माकुमारीज के संस्थापक दादा लेखराज का पुण्य स्मृति दिवस गोमतीनगर के विपुलखंड केंद्र पर सुबह 11 बजे।
सांस्कृतिक
लिरिक्त अकादमी ऑफ म्यूजिक की तरफ से सांस्कृतिक कार्यक्रम म्यूजिकोत्सव-2026 संगीत नाटक अकादमी में दोपहर 1 बजे। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मुख्य अतिथि हैं।
जुलूस
हजरत इमाम हुसैन के कर्बला के लिए शुरू हुए सफर की याद में जुलूस की जियारत सआदतगंज स्थित कर्बला दियानुतद्दौला में शाम 4 बजे।
बैठक
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की संयुक्त संगठनात्मक बैठक प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय के नेतृत्व में डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ भवन में 11 बजे।
मतदाता
जिले के सभी पोलिंग बूथों पर बीएलओ मतदाता सूची पढ़ कर सुनाएंगे सुबह 11 बजे से। । आपत्ति और नए मतदाता बनने के फॉर्म भी उपलब्ध रहेंगे।
खेल
सतवंत सिंह और रवींद्र पाल मेमोरियल फुटबाॅल प्रतियोगिता चौक स्टेडियम में तीन बजे से।
राम औतार मिश्रा मेमोरियल हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल चंद्रभान गुप्त मैदान में दोपहर एक बजे से।
इनरव्हील क्लब्स की ओर से महिलाओं के खेल को प्रोत्साहित करने के लिए महिला क्रिकेट मैच का आयोजन इकाना स्टेडियम में सुबह 11 बजे से।