जन्मोत्सव
राष्ट्र माता सावित्री बाई फुले जन्मोत्सव समारोह रायबरेली रोड कल्ली पश्चिम स्थित संत रविदास ज्ञान विहार में सुबह 10 बजे से।
कवि सम्मेलन
जन संस्कृति मंच, एपवा और आईसा की ओर से जगतनारायण रोड स्थित एसबीएम लाइब्रेरी में याद-ए सावित्रीबाई फुले-फातिमा शेख के संघर्ष पर गोष्ठी व कवि सम्मेलन अपराह्न तीन बजे।
महालक्ष्मी यज्ञ
श्री महाकाल मंदिर समिति राजेंद्र नगर की ओर से पंचकुंडीय यज्ञ सुबह 11 बजे व महालक्ष्मी यज्ञ का आयोजन अपराह्न 3 बजे।
साइकिल यात्रा
सनातन महापरिषद भारत के तत्वावधान में साइकिल जागरूकता यात्रा के तहत गीता का संदेश-साइकिल के संग यात्रा मेदांता हॉस्पिटल गेट नं. एक से सुबह 11 बजे।
हिंदू सम्मेलन
सकल हिंदू समाज इंद्रलोग परिक्षेत्र कृष्णानगर की ओर से हिंदू सम्मेलन इंद्रेश्वर मंदिर इंद्रलोक कृष्णानगर में दोपहर 1:30 बजे।
बैठक
उत्तर प्रदेश तैलिक साहू महासभा की ओर से हजरतगंज स्थित दारुलशफा कॉमन हॉल ब्लॉक-ए में मासिक बैठक सुबह 11 बजे।
खेल
हेमवती नंदन बहुगुणा मेमोरियल फुटबाॅल प्रतियोगिता दिलकुशा ग्राउंड में दोपहर एक बजे से।