बीकेटी के महिंगवा गांव में राम विवाह प्रसंग का मंच करते कलाकार।
लखनऊ। बीकेटी के महिंगवा गांव में चल रही रामलीला में शनिवार को राम विवाह का मंचन हुआ। जैसे ही भगवान राम ने धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाया वह टूट गया और फूल बरसने लगे। यह दृश्य देख भक्त मंत्रमुग्ध हो गए। कलाकारों ने मंगल गीत प्रस्तुत किए, जिस पर भक्त झूमते नजर आए। मां सीता के गौरी पूजन से लेकर, जनक बाजार, सीता स्वयंवर, धनुष भंग, लक्ष्मण-परशुराम संवाद, राम विवाह के साथ लक्ष्मण, भरत और शत्रुधन विवाह का भव्य मंचन किया गया। पूर्व विधायक अविनाश त्रिवेदी ने इसमें शिरकत किया। अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, प्रबंधक अनिल पांडेय, कोषाध्यक्ष वारिस अली, अरुण रावत, संरक्षक राजीव सिंह, उपाध्यक्ष पिंटू सिंह चौहान आदि लोग मौजूद रहे।