जागरूकता अभियान
परिवहन विभाग की ओर से सड़क सुरक्षा माह के तहत पहले दिन जागरूकता अभियान ट्रांसपोर्ट नगर स्थित फिटनेस सेंटर में दोपहर 2 बजे।
कवि सम्मेलन
सरदार पटेल सामाजिक साहित्यिक उत्थान संगठन की ओर से नववर्ष पर कवि सम्मेलन हजरतगंज स्थित हिंदी संस्थान के निराला सभागार में शाम 4 बजे।
सुंदरकांड
बाबा नीब करौरी जी महाराज आश्रम की ओर से नववर्ष पर सुंदरकांड हनुमान सेतु स्थित आश्रम परिसर में शाम 5 बजे।
भजन
श्री श्याम परिवार की ओर से नए साल पर भजन संध्या न्यू हैदराबाद स्थित खाटू श्याम मंदिर शाम 6 बजे।
राष्ट्र वंदना
योगकुलम परिवार की ओर से राष्ट्र वंदना और स्वजागरण कार्यक्रम विकास नगर सेक्टर पांच में सोना मेडिकल स्टोर के पास दोपहर 2:30 बजे।
नुक्कड़ नाटक
अमुक आर्टिस्ट ग्रुप की ओर से सफदर हाशमी के 37वें शहादत दिवस पर नुक्कड़ नाटक आलमबाग स्थित सवारी डिब्बा कारखाना दोपहर 1 बजे।
नाटक
संस्कृति विभाग के सहयोग से रंगनाद मंडल की प्रस्तुति मीठी ईद माध्यमिक विद्यालय तोपखाना बाजार कैंट में दोपहर 12:30 बजे।
माता की चौकी
चौक के मठ श्री बड़ी काली जी मंदिर में माता की चौकी और भंडारा सुबह 11 बजे से।
नववर्ष जश्न
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की ओर से नववर्ष का जश्न गोमतीनगर स्थित 5-1143 विराम खंड में दोपहर 1 बजे।
रक्तदान
मयूर उद्यान कल्याण समिति की ओर से रक्तदान और स्वास्थ्य परीक्षण शिविर इंदिरानगर के फरीदीनगर स्थित उद्यान कॉलोनी पार्क में सुबह 11 बजे।
खेल
हेमवती नंदन बहुगुणा मेमोरियल फुटबाॅल प्रतियोगिता दिलकुशा ग्राउंड में दोपहर एक बजे से।
सी डिवीजन क्रिकेट लीग में इकाना रेंजर्स और सीएसडी सहारा बीकेटी के बीच मुकाबला अखिलेश दास स्टेडियम (बीबीडी यूनिवर्सिटी) में सुबह 10 बजे से।