फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सिटी में आज

विज्ञापन
विज्ञापन
शताब्दी समारोह
विज्ञापन


भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का शताब्दी समारोह कैसरबाग स्थित विश्वविद्यालय परिसर में सुबह 11 बजे से। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।

रेपर्टवा फेस्टिवल

रेपर्टवा फेस्टिवल के सीजन 13 की शुरुआत जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर 6 पर चंदूलाल कलबुर्गी का फोक फ्यूजन शाम 4 बजे, मोहन का मसाला की प्रस्तुति शाम 6 बजे और सूफी सिंगर देवाशी सहगल की प्रस्तुति शाम 7:30 बजे।
विज्ञापन


जनता अदालत

लखनऊ विकास प्राधिकरण की ओर से जनता अदालत गोमतीनगर स्थित कार्यालय में सुबह 10 बजे से।

रोजगार मेला

अलीगंज स्थित राजकीय आईटीआई में रोजगार मेला सुबह 10 बजे।

अधिवेशन

इंडियन सोसाइटी ऑफ नेफ्रोलॉजी का 42वां वार्षिक अधिवेशन संजय गांधी पीजीआई परिसर में सुबह 9 बजे से। औपचारिक शुभारंभ शाम 6:30 बजे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


सम्मेलन

डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के बायोकेमिस्ट्री और कम्युनिटी मेडिसिन विभाग की ओर से सम्मेलन की प्री वर्कशॉप संस्थान के एकेडमिक ब्लॉक में सुबह 11 बजे से।

लोक विमर्श

लोक संस्कृति शोध संस्थान की ओर से लोक विमर्श हिंदी संस्थान के निराला सभागार में शाम 6:30 बजे।

अवार्ड समारोह

उत्तर प्रदेश आर्टिस्ट एकेडमी की ओर से 32वें यूपीएए अवार्ड्स का आयोजन वृंदावन के सेक्टर 6 ए स्थित होटल ऑरनेट में शाम 7 बजे।

वार्षिकोत्सव

लखनऊ निगम के चिल्ड्रेन्स पैलेस स्कूल का वार्षिकोत्सव स्कूल परिसर में सुबह 11:30 बजे।

संकल्प अभियान

भाकपा माले के महासचिव विनोद मिश्र की पुण्यतिथि पर पार्टी के लालकुआं स्थित कार्यालय पर संकल्प अभियान सुबह 11 बजे।

उर्स

हजरत शाहदोसी शाह के उर्स में कुल की महफिल खदरा टीजी हॉस्टल रोड स्थित दरगाह में शाम 6 बजे।

खेल

कॉल्विन तालुकेदार्स स्कूल की ओर से भूतपूर्व और वर्तमान छात्रों के बीच इंडोर गेम्स और शूटिंग शाम 5 बजे से।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें