फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सिटी में आज

विज्ञापन
विज्ञापन
स्त्री शक्ति समृदि्ध
विज्ञापन

अमर उजाला बोनस और केनरा रोबिको म्यूचुअल फंड की ओर से स्त्री शक्ति समृदि्ध कार्यक्रम का आयोजन विकासनगर स्थित होटल पार्क इन में शाम 4 बजे से।

जंबूरी

19वीं राष्ट्रीय जंबूरी में कैंप क्राफ्ट व पीजेंट शो का आयोजन डिफेंस एक्सपो मैदान में सुबह 10 बजे से। दोपहर 2:30 बजे मंत्री गुलाब देवी मौजूद रहेंगी।

खादी प्रदर्शनी

-खादी ग्रामोद्योग विभाग की ओर से गोमतीनगर स्थित केंद्रीय संस्कृत विवि में खादी प्रदर्शनी सुबह 11 बजे से।

युवोत्सव
सोच फाउंडेशन की ओर से युवोत्सव का आयोजन शिरोज हैंगआउट कैफे गोमतीनगर में शाम 4 बजे।

संविधान दिवस

डॉ. अंबेडकर सामाजिक एकता मंच की ओर से संविधान दिवस समारोह मार्टिनपुरवा हजरतगंज स्थित बुद्ध मंदिर में सुबह 10 बजे।

डॉ. भीमराब अंबेडकर महासभा की ओर से संविधान दिवस समारोह विधानसभा मार्ग स्थित रामाबाई अंबेडकर सभागार में दोपहर 12 बजे।

कलश यात्रा

बाबा विश्वनाथ मंदिर के 34वें स्थापना दिवस पर कलश यात्रा सीतापुर रोड योजना सेक्टर-ए स्थित मंदिर परिसर से सुबह 10 बजे से।

कथा

-राजाजीपुरम जलालपुर क्रॉसिंग पारा मार्ग के पास श्रीरामकथा शाम 5 बजे से।

-खाटू श्याम मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा दोपहर 3 बजे से।

-नई जेल रोड स्थित धरमावतखेड़ा में श्रीमद्भागवत कथा शाम 5 बजे से।

कॅरिअर मेला

राजकीय हाईस्कूल सिंधरवा मलिहाबाद में पंख कॅरिअर मेला सुबह 10 बजे से।

कांफ्रेंस

सीएसआईआर-सीडीआरआई और भारतीय परजीवी विज्ञान सोसाइटी के सहयोग से दो दिवसीय 33वीं राष्ट्रीय परजीवी विज्ञान कांग्रेस का शुभारंभ सीडीआरआई परिसर में सुबह 11 बजे।

पुरस्कार वितरण

संस्कृति विभाग उप्र की ओर से विश्व धरोहर सप्ताह के तहत पुरस्कार वितरण समारोह राज्य संग्रहालय में दोपहर 12 बजे। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह मौजूद रहेंगे।

नाटक

कबीर फेस्टिवल की ओर से बेशर्म पौधा नाटक का मंचन अंतरराष्ट्रीय बौद्ध संस्थान गोमतीनगर में शाम 4:30 बजे से।

खेल

सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप का दूसरा दिन यूपी बैडमिंटन अकादमी में सुबह दस बजे से।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का आयोजन अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में सुबह नौ बजे से।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें