गीता उत्सव
दिव्य गीता प्रेरणा उत्सव गोमतीनगर विस्तार स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क में सुबह 11 बजे। गेट नंबर 6 से प्रवेश मिलेगा। मुख्यअतिथि संघ प्रमुख मोहन भागवत और विशिष्ट अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं।
जंबूरी सम्मेलन
भारत स्काउट्स एंड गाइड की ओर से सात दिवसीय वार्षिक जंबूरी सम्मेलन रायबरेली रोड स्थित वृंदावन योजना के डिफेंस एक्सपो मैदान में सुबह 10:30 बजे से।
न्यायाधीश सम्मेलन
सीएमएस की ओर से अंतरराष्ट्रीय मुख्य न्यायाधीश सम्मेलन कानपुर रोड स्थित सीएमएस के ऑडिटोरियम में दोपहर 2 बजे से।
कथा
श्री खाटू श्याम मंदिर में भगवताचार्य किरीट भाई की ओर से श्रीमद्भागवत कथा दोपहर तीन बजे से।
अधिवेशन
वरिष्ठ नागरिक समिति का वार्षिक अधिवेशन हजरतगंज सप्रू मार्ग स्थित उद्यान विभाग के सभागार में सुबह 10 बजे।
शिविर
पूर्णानंद तिवारी सेवा संस्थान की ओर से निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर खुर्रमनगर के पंतनगर स्थित रामलीला मैदान में सुबह 10 बजे।
जन्मोत्सव
सत्य साईं सेवा संगठन की ओर से सत्य साईं भगवान का 100वां जन्मोत्सव लालबाग स्थित हरिओम मंदिर में शाम 4:30 बजे।
साईं धाम मंदिर की ओर से सत्य साईं बाबा का 100वां जन्मोत्सव इंदिरानगर स्थित सेक्टर 11 स्थित साईं धाम मंदिर परिसर में सुबह 11 बजे।
विमोचन
वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. निर्मला सिंह की प्रकाशित कृतियों का विमोचन हजरतगंज महात्मा गांधी मार्ग स्थित हिंदी संस्थान के प्रेमचंद सभागार में दोपहर 3 बजे।
जयंती
भारतीय किसान संघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर संकटा प्रसाद की जयंती रायबरेली रोड स्थित एसजीपीजीआई के सामने माधव सेवा आश्रम में सुबह 9 बजे।
भजन संध्या
लोक संस्कृति शोध संस्थान की 80वीं लोक चौपाल में अवध के लोक व्यंजन पर चर्चा व भजन संध्या इंदिरानगर सेक्टर 8 स्थित ईश्वर धाम मंदिर परिसर में शाम 4 बजे।
बैठक
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की ओर से कोर कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक अयोध्या रोड स्थित संगठन के कार्यालय में दोपहर 3 बजे।
भारतीय तौलिक साहू राठौर महासभा की ओर से प्रांतीय बैठक कैसरबाग स्थित गांधी भवन के करन भाई सभागार में दोपहर 2:30 बजे।
स्थापना दिवस
मेटाफोर लखनऊ व ली प्रेस की ओर से नवल किशोर प्रेस का स्थापना दिवस हजरतगंज स्थित ली प्रेस प्रांगण में शाम 5 बजे।
दूरदर्शन लखनऊ का 50वां स्थापना दिवस समारोह हजरतगंज अशोक मार्ग स्थित दूरदर्शन कार्यालय परिसर में शाम 7 बजे।
चर्चा
जमात ए इस्लामी हिंद की ओर से आदर्श समाज के निर्माण में पड़ोसी की भूमिका विषय पर चर्चा विकासनगर स्थित केके पैलेस में सुबह 10:30 बजे।
खेल
पेस्टीसाइड कप घुड़दौड़ लखनऊ रेसकोर्स में दोपहर एक बजे।