सीएम सौपेंगे चाभी
डालीबाग स्थित सरदार बल्लभ भाई पटेल योजना के आवंटियों को मुख्यमंत्री फ्लैट की चॉभी सौंपेंगे डालीबाग योजना स्थल के पास सुबह 10 बजे।
देव दीपावली
नमोस्तुते मां गोमती के तहत मनकामेश्वर मंदिर घाट पर तीन दिवसीय आयोजन के अंतिम दिन 2.51 लाख दीप प्रज्ज्वलित कर देवों का आवाहन, महाआरती व रंगारंग कार्यक्रम शाम 5 बजे से।
मोतीझील सनातन सेवा समिति एवं झील बचाव अभियान की ओर से ऐशबाग के मालवीय नगर में जमुना झील पार्क स्थित वरदानी हनुमान जी मंदिर में दीपों का प्रज्ज्वलन व आतिशबाजी शाम 6 बजे।
विमेंस आर्मी ट्रस्ट की ओर से देव दीपावली उत्सव, रंगोली व दीपदान का आयोजन कुड़ियाघाट चौक शाम 5 बजे।
भागवत कथा
रास पूर्णिमा के अवसर पर रामकृष्ण मठ निराला नगर में भागवत कथा सुबह 7 बजे से।
आरती
कार्तिक पूर्णिमा पर राष्ट्रीय सनातन संघ की ओर से गोमती आरती व दीपदान झूलेलाल वाटिका स्थित घाट पर शाम 5 बजे।
सनातन महासभा की ओर से आदि गंगा मां की महाआरती व समूह नृत्य झूलेलाल वाटिका गोमती तट पर शाम 5:30 बजे।
नाटक
सम्यक नाट्य संस्थान की ओर से पटाचारा नाटक का मंचन बुद्ध स्थली परिवर्तन चौक परिसर पर शाम 6 बजे।
स्वास्थ्य शिविर
श्री श्याम परिवार की ओर से बीरबल साहनी मार्ग स्थित खाटू श्याम मंदिर में स्वास्थ्य व रक्तदान शिविर सुबह 11 बजे।
कवि सम्मेलन
अखिल भारतीय कवि सम्मेलन काकोरी स्थित श्री वनखंडेश्वर तीर्थ शीतला देवी मंदिर में दोपहर 1 बजे।
समारोह
श्री कोतवालेश्वर महादेव मंदिर में श्री शनिदेव महाराज का 25वां वार्षिकोत्सव चौक कोतवाली स्थित मंदिर परिसर में दोपहर 1 बजे।
प्रतियोगिता
संगम कला ग्रुप की ओर से सुरतरंग गायन टैलेंट हंट प्रतियोगिता गोमतीनगर के बौद्ध शोध संस्थान में दोपहर 3:30 बजे।
मुहूर्त
भोजपुरी फिल्म लाल दाना का मुहूर्त बीकेटी स्थित चंद्रिकादेवी मंदिर सुबह 9 बजे।
खेल
राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता केडी सिंह बाबू स्टेडियम के इंडोर हॉल में तीन बजे से।
सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता चंद्रभान गुप्त मैदान में दोपहर दो बजे से।
भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान तेलीबाग में चार दिवसीय अंतर जोनल खेलकूद प्रतियोगिता में दूसरे दिन के खेलों की शुरुआत क्रिकेट से सुबह 8 बजे। फुटबॉल सुबह 10 बजे। बास्केटबाल दोपहर 12 बजे से।