अभिनय कार्यशाला
रंग संस्था की ओर से अभिनय कार्यशाला में नृत्य, गीत, हास्य नाटक की प्रस्तुति संत गाडगे जी महाराज प्रेक्षागृह संगीत नाटक अकादमी परिसर गोमती नगर में शाम 6:45 बजे।
विज्ञान प्रदर्शनी
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग व माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से तीन दिवसीय इंस्पायर-मानक राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता का समापन रुचि खंड-1, शारदा नगर स्थित लखनऊ पब्लिक कॉलेजिएट में सुबह 11 बजे।
पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम साहब की जयंती पर विशाल खंड-4 गोमती नगर स्थित मदरसा दारुल उलूम वारसिया में विज्ञान प्रदर्शनी एवं संगोष्ठी सुबह 10 बजे।
मिलन समारोह
आईआरसीटीसी की ओर से पर्यटन प्रेरित मिलन समारोह एवं स्नेहभोज शहीद पथ स्थित होटल मर्क्यूर में सुबह 10 बजे।
किसान सम्मेलन
भारतीय किसान यूनियन (श्रमिक जनशक्ति) की ओर से सम्मेलन कैसरबाग स्थित गांधी भवन में दोपहर 12 बजे से।
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता
लखनऊ वीमेंस एसोसिएशन की ओर से फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता 122, महात्मा गांधी मार्ग स्थित संस्था के परिसर में 4 बजे।
संगोष्ठी
बज्म-ए-ख्वातीन के तत्वावधान में एपीजे अब्दुल कलाम व पयाम-ए-इंसानियत विषय पर संगोष्ठी अमीनाबाद स्थित जनाना पार्क में दोपहर 2:30 बजे।
प्रदर्शनी
शैलजा क्रिएशन्स की ओर से भगवान गणेश, लक्ष्मी जी की चार दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ गोखले मार्ग स्थित एफ-5 शालीमार इंपीरियल में 4 बजे।
नाट्य समारोह
संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से भारतोदय की ओर तीन दिवसीय नाट्य समारोह के पहले दिन कबीरा नाटक का मंचन राजाजीपुरम स्थित महावीर प्रसाद महिला महाविद्यालय सभागार में दोपहर 1 बजे।
संवाद
''''शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण की बदहाली, प्रदेश का भविष्य और हम सबकी जिम्मेदारी'''' विषय पर युवाओं का संवाद कैसरबाग स्थित शुगर मिल फेडरेशन सभागार में सुबह 11 बजे।
खेल
आइटा सुपर सीरीज अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट ला-मार्टीनियर टेनिस फैसिलिटी में सुबह नौ बजे से।
वीनू मांकड़ ट्रॉफी के तहत इकाना स्टेडियम, इकाना बी ग्राउंड और स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में मुकाबले सुबह 9: 30 बजे से।