आज के कार्यक्रम
क्षेत्रीय कला प्रदर्शनी
राज्य ललित कला अकादमी की ओर से डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के ललित कला विभाग में क्षेत्रीय कला प्रदर्शनी सुबह 10 बजे।
किसान सम्मान समारोह
इंटीग्रल विश्वविद्यालय की ओर से फारमर्स अवॉर्ड सेरेमनी यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स ग्राउंड में सुबह 11 बजे।
राज्य युवा उत्सव
युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल की ओर से तीन दिवसीय राज्य युवा उत्सव समारोह गोमतीनगर के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मरकरी हॉल में दोपहर 12 बजे।
प्रदर्शन
मनरेगा से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम हटाने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन बेगम हजरत महल पार्क के पीछे मकबरा रोड पर दोपहर 1:30 बजे।
धर्मांतरण व लव जिहाद के विरोध में विश्व हिंदू परिषद की ओर से केजीएमयू परिसर में प्रदर्शन दोपहर 12:30 बजे।
निशुल्क स्वास्थ्य शिविर
यूपी प्रेस क्लब और मेदांता अस्पताल की ओर से पत्रकारों और उनके परिजनों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर यूपी प्रेस क्लब में सुबह 11 बजे।
बदलावोत्सव
भिक्षावृत्ति से बाहर आकर सम्मानजनक जीवन की ओर कदम बढ़ाने वाले प्रेरक व्यक्तियों पर आधारित कार्यक्रम बदलावोत्सव लखनऊ विवि के लोक प्रशासन विभाग में दोपहर 12 बजे।
सामूहिक विवाह
श्री राधा सखी सेवा परिवार की ओर से सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम डालीगंज स्थित मानस मंदिर में दोपहर 1:30 बजे।
मार्च
मनरेगा कानून की बहाली के लिए वामदलों के कार्यकर्ताओं का परिवर्तन चौक से डीएम कार्यालय तक मार्च दोपहर 12:30 बजे।
मंचन
वरिष्ठ रंगकर्मी डॉ. अनिल भारद्वाज अभिनीत उनके सौवें नाटक बियांड द कर्टेन का मंचन संगीत नाटक अकादमी के संत गाडगे प्रेक्षागृह में शाम 7 बजे।
पुनीत डांस थियेटर की ओर से नाटक इन बिटवीन का मंचन विकासनगर सेक्टर-5 में शिव विहार कॉलोनी स्थित यायावर रंगमंडल में शाम 7 बजे।
कथा ज्ञान यज्ञ
श्री शिव श्याम मंदिर समिति की ओर से आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ श्री शिव श्याम मंदिर समिति हाता रामदास सदर कैंट में शाम 4 बजे।
कथक संध्या
बिरजू महाराज कथक संस्थान की ओर से कथक संध्या में स्मृति मिश्रा और कांतिका मिश्रा की युगल प्रस्तुति राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में शाम 5 बजे।
स्मृति समारोह
उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान की ओर से निराला सभागार में द्वारिका प्रसाद माहेश्वरी एवं चंद्रपाल सिंह यादव मयंक स्मृति समारोह सुबह 10:30 बजे।
अधिवेशन
ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन का 101वां वार्षिक अधिवेशन एवं नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन का 77वां वार्षिक अधिवेशन नाका हिंडोला स्थित होटली अंबर में शाम 7 बजे।
जनसंवाद
अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की ओर से आरक्षण एवं एससी एसटी एक्ट के दुरुपयोग पर जनसंवाद रिवर बैंक कॉलोनी स्थित इंजीनियर्स भवन में दोपहर 12 बजे।
खेल
राज्य महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता केडी सिंह बाबू स्टेडियम में सुबह आठ बजे से।
सांसद खेल प्रतियोगिता केडी सिंह और चौक स्टेडियम में सुबह नौ बजे से।