लखनऊ। राजाजीपुरम में जर्जर हो चुकी टंकी की मरम्मत कराई जाएगी। इसको लेकर जलकल विभाग ने अवस्थापना में प्रोजेक्ट पास किया है। टंकी की छत टूटी होने के कारण पानी की आपूर्ति पर भी असर पड़ रहा है। हालांकि, जलकल विभाग का दावा है कि इस टंकी का उपयोग बहुत कम होता है और आपूर्ति जांच के बाद ही की जाती है।
राजाजीपुरम के ई ब्लाॅक में टडियन देवी मंदिर के पास पानी की पुरानी टंकी है। इससे इलाके की करीब 10 हजार की आबादी को पेजयल की आपूर्ति की जाती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि टंकी करीब 45 साल पहले आवास विकास ने काॅलोनी बनाते समय बनाई थी। इधर कई साल से मरम्मत न होने के कारण टंकी की छत पूरी तरह टूट गई है। ऐसे में इसमें भरा जाने वाला पानी भी गंदगी और धूल से दूषित होता है। इलाके के लोगों का कहना है कि इलाके में एक टंकी को पूरी तरह तोड़कर बनाया जा रहा है मगर इसकी अनदेखी की गई। इसको तोड़कर बनाने का काम किया जाना चाहिए था। इसमें जलकल विभाग के जिम्मेदारों ने लापरवाही की।
Iटंकी पुरानी है उसकी मरम्मत अवस्थापना निधि के बजट से कराई जाएगी। इसका प्रस्ताव भी पास हो गया है। इस टंकी का उपयोग पूरा नहीं किया जाता है। कुछ हिस्से में ही आपूर्ति की जाती है। पानी की आपूर्ति जांच के बाद ही की जाती है।I
I
कुलदीप सिंह, महाप्रबंधक जलकलI
टंकी की टूटी छत।
टंकी की टूटी छत।