फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पिछली सरकारों में ठेके पर होती थी नकल, अब कोई सोच भी नहीं सकता

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा बुधवार से शुरू हो गई। माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जियामऊ परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों का फूलों से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में ठेके पर नकल होती थी। योगी सरकार में अब कोई सोच भी नहीं सकता। कहीं नकल हुई तो ऐसी कार्रवाई होगी, जो कभी सोची न होगी।
विज्ञापन

मंत्री ने परीक्षार्थियों से कहा कि बिना किसी तनाव और परेशानी के परीक्षा दें। मंत्री ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं और बच्चों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने परीक्षार्थियों का टीका करते हुए मुंह भी मीठा कराया।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक महेंद्र देव ने बताया कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 12 मार्च तक चलेंगी। यूपी बोर्ड राज्य कंट्रोल रूम प्रभारी संयुक्त शिक्षा निदेशक विवेक नौटियाल ने बताया कि लखनऊ से 75 जिलों के सभी 8033 परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें