फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच बाजार युवक ने खुद का गला रेता

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। अलीगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में शाम करीब साढ़े पांच बजे एक युवक ने खुद ही धारदार हथियार से अपना गला रेत लिया। खुले बाजार में शाम को हुई इस वारदात से अफरातफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस ने ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। पुलिस के मुताबिक, युवक नशेड़ी है, मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अलीगंज पन्नेलाल यादव के मुताबिक, त्रिवेणी नगर-3 निवासी अरुण राठौर बृहस्पतिवार शाम 5:30 बजे गल्ला मंडी में मौजूद था अचानक उसने धारदार हथियार अपनी गर्दन पर रखा और शोर मचाने लगा। उसने कहा कि वह खुद को मार लेगा। उसकी चीख सुनकर जब तक लोग उसे रोक पाते, उसने अपना गला रेत दिया। इसके बाद वह खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़ा। यह देखकर मंडी में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने घायल अरुण को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है ।
भाई करता है गल्ला मंडी में आढ़ती के यहां काम
प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, त्रिवेणी नगर निवासी गुलजारीलाल राठौर के दो बेटे हैं। प्रदुमन राठौर गल्ला मंडी के आढ़ती मुन्ना सिंह के यहां काम करता है। वहीं दूसरा बेटा अरुण राठौर नशे का आदी है। परिवारीजन उसके नशे की लत से परेशान हैं। बृहस्पतिवार को नशे की हालत में बाजार में खड़े होकर उसने खुद पर धारदार चाकू से वार कर लिया।
विज्ञापन

गला रेतने का कारण अभी पता नहीं
अरुण के गला रेतने का कारण अभी नहीं पता चला है। बीच बाजार में खुद पर धारदार हथियार से वार करने की घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। शाम के समय मंडी में खरीदारों की भीड़ लगी थी। खून से लथपथ युवक को देखकर मार्केट से लोग भागने लगे। पुलिस को स्थिति पर नियंत्रण करने के लिए आधा घंटा लग गया। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है कि और अरुण ने किस कारण से खुद पर वार किया है, इसके लिए उसके ठीक होने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें