शहीद के परिजनों की मदद के लिए जुटाए गए पैसे के दुरुपयोग में आगरा के जिला विकास अधिकारी तथा कानपुर में तैनाती के दौरान कारोबारी को धमकाने में मिर्जापुर के असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्य कर को सस्पेंड कर दिया गया।
कानपुर के केस्को में भ्रष्टाचार के आरोपी अधिशासी अभियंता व लिपिक के खिलाफ अभियोग चलाने की मंजूरी दी तो नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज के पूर्व कुलपति सहित तीन अन्य के खिलाफ एफआईआर की मंजूरी दी।
मेरठ विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति, रजिस्ट्रार और अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ अनियमितता के मामले में एफआईआर दर्ज करा दी।
चित्रकूट के खान अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्यवाही तो फायर सिस्टम की जांच में गलत रिपोर्ट देने के लिए मथुरा के दो फायर अफसरों के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई शुरू करा दी है। यह सिलसिला जारी है।