मोहनलालगंज। मोहनलालगंज के सिसेण्डी में छात्र को बोनट पर लटकाकर एक किमी. दूर रौंदने केमामले में सोमवार शाम तक तहरीर नहीं मिली थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी चालक के बारे में जानकारी हासिल कर ली गई है। पुलिस तहरीर का इंतजार कर रही है।
मोहनलालगंज के सिसेण्डी में रविवार को कार व स्कूटी में हुईं मामूली टक्कर के बाद हुए विवाद में कार सवार ने छात्र लोकनाथ त्रिवेदी उर्फ अंशू को कार के बोनट पर लटकाए एक किलोमीटर तक ले जाने के बाद कुचल दिया था जिससे उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में अभी तक मृतक के परिवारीजनों ने पुलिस को तहरीर नहीं दी। हालांकि पुलिस ने कार व कार सवारों का पता लगा लिया है। लेकिन न कार कब्जे में ली गई और न ही कार सवारों से पूछताछ ही पुलिस ने की। पुलिस इस घटना को हादसा मान कर चल रहीं है। प्रभारी निरीक्षक दीनानाथ मिश्रा के मुताबिक, कार व कार का पता चल गया हैं। तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।