फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स: संवाद में बोले सीएम योगी-सरकारी स्कूल सुधरेंगे तो बेटियां पढ़ेंगी

Thu, 07 Mar 2019 06:02 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अमर उजाला कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

राजधानी लखनऊ में 'अमर उजाला' की अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स मुहिम के तहत आयोजित कार्यक्रम संवाद में अलग-अलग क्षेत्र की प्रतिष्ठित महिलाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप जलाकर किया।। इस दौरान अमर उजाला के कार्यकारी संपादक डॉ इंदुशेखर पंचोली भी मौजूद रहे। सीएम योगी ने अपना संवाद कार्यक्रम से जुड़े लोगों व वहां उपस्थ्ति लोगों को धन्यवाद देकर शुरू किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महिला दिवस के एक सप्ताह पूर्व ही पीएम मोदी ने कहा कि वे स्वयं वाराणसी में रहना चाहेंगे। वहां जिन महिलाओं ने समाज को बदला है उनके साथ रहना चाहूंगा। पीएम को मुख्यमंत्री रहते जो उपहार मिले थे, वे 60 करोड़ रुपये उन्होंने बालिकाओं की शिक्षा के लिए दान कर दिए। इसके बाद जब वे पीएम बने तब उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाई अभियान से लेकर कई कार्यक्रम शुरू किए। 

सीएम योगी ने कहा कि उनके दो साल के कार्यकाल में अब तक 90 हजार विद्यालयों का कायाकल्प किया गया, जिन स्कूलों में कम बच्चे थे, उन्हें भी बंद न होने दिया। शिक्षकों को वक्त से पहले स्कूल आने के आदेश दिए गए। साथ ही स्कूल परिसर को अच्छा बनाने में सहयोग देने की अपील की, ताकि उनसे प्रेरित होकर ग्रामीण भी उनकी मदद को आगे आएं। अब ऐसे विद्यालयों में बच्चों की संख्या बढ़ी है। 
विज्ञापन


सीएम योगी ने आगे कहा कि कई बार ऐसे भी देखा गया है कि बेटे को अच्छे स्कूलों में पढ़ाया जाता है। वहीं लड़कियों को सरकारी स्कूल भेजा जाता है, इसलिए सरकारी स्कूलों को बेहतर करना होगा ताकि बेटियां अच्छे से पढ़ सकें।

आपको बता दें कि अमर उजाला की मुहिम अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर यूपी में हर घर दस्तक हर बेटी अपराजिता अभियान भी चलाया गया था। अवध के 12 जिलों, जिनमें लखनऊ के अलावा बाराबंकी, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, अयोध्या, श्रावस्ती, अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर, अमेठी, रायबरेली और सीतापुर शामिल है, में आयोजन करवाए जा चुके हैं। 

सांसद व विधायक के बीच जूता कांड बेहद शर्मनाक

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संतकबीरनगर में भाजपा सांसद व विधायक के बीच हुए जूता कांड पर सख्त लहजे में कहा कि ऐसी घटना बेहद शर्मनाक है। भाजपा एक अनुशासित पार्टी है। इस तरह की हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि दोषी लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री योगी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 'अमर उजाला' की अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स मुहिम के तहत आयोजित कार्यक्रम संवाद में बोल रहे थे। योगी ने आगामी लोकसभा चुनाव पर कहा कि ये चुनाव राष्ट्रवाद बनाम राष्ट्रद्रोह, राष्ट्रभक्ति बनाम आतंकवाद और पारदर्शी सरकार व भ्रष्ट सरकार के मुद्दे पर होगा। मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया है। देश को एक मजबूत सरकार दी है और आतंकवाद पर पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। हमें पूरा विश्वास है कि जनता एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी पर भरोसा करेगी।
विज्ञापन

गठबंधन की सरकार बनी तो शुरू हो जाएगा भ्रष्टाचार का दौर 

वहीं, प्रदेश में सपा, बसपा व रालोद गठबंधन की चुनौतियों पर कहा कि ऐसा गठबंधन जो सिर्फ 37 और 38 सीटों पर लड़ रहा है। वह देश में सरकार कैसे बनाएगा...? केंद्र में सरकार बनाने के लिए 272 सीटें चाहिए। अगर केंद्र में गठबंधन की सरकार बनेगी तो लूट-खसोट और भ्रष्टाचार का दौर शुरू हो जाएगा।

बतौर मुख्यमंत्री प्रदेश में अपने दो वर्ष के कार्यकाल पर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है। प्रदेश में प्रवासी भारतीय दिवस व प्रयागराज में कुंभ का आयोजन होना प्रदेश की व्यवस्था में आए परिवर्तन को बताता है।

योगी ने पुलवामा में हुई जवानों की शहादत पर हो रही राजनीति पर कहा कि ऐसा होना अच्छी बात नहीं है। जवानों की शहादत का सम्मान होना चाहिए। पूरे देश को उनके परिजनों के साथ खड़े होना चाहिए। अभी पुलवामा घटना का पूरा एक महीना भी नहीं गुजरा है यूपी सरकार ने शहीदों के परिजनों को नौकरी देकर जवानों की शहादत को सम्मान दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें