फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू टेंपों ने स्कूटी सवार दंपति को मारी टक्कर, पति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोसाईंगंज के चांद सराय मोड़ पर बेकाबू टैंपो ने स्कूटी सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां पति रामदेव सिंह (55) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वे कैंटोंमेंट में कारपेंटर के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक गोसाईंगंज धीरेंद्र प्रताप कुशवाहा के मुताबिक, चांद सराय निवासी रामदेव की ससुराल सरइया में हैं। रामदेव के बेटे अनिल के मुताबिक, सोमवार दोपहर को वह पत्नी धनपता देवी के साथ ससुराल गए थे। शाम को वापस आते समय चांद सराय केमोड़ के पास बेकाबू टैंपो ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान रामदेव की मौत हो गई। वहीं धनपता देवी का इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। परिवार में दो बेटे अनिल व सुनील हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें