फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2019 में यूपी में आए सर्वाधिक पर्यटक, कुंभ में आए थे 20 करोड़ से अधिक सैलानी

Mon, 19 Oct 2020 09:00 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रयागराज कुंभ 2019
विज्ञापन
भारतीय पर्यटक संख्यिकी में 2019 में उत्तर प्रदेश पर्यटकों की संख्या के हिसाब से देश में पहले नंबर पर रहा है। 2019 में प्रदेश में कुल 53 करोड़  58 लाख  55 हजार 162 पर्यटक आए, इनमें  47 लाख 45 हजार 181 विदेशी थे। प्रयागराज कुंभ में 20 करोड़ से अधिक देशी-विदेशी पर्यटक आए थे।
विज्ञापन


पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम के अनुसार 2019 में देशी पर्यटकों की दृष्टि से यूपी प्रथम स्थान पर, वहीं विदेशी पर्यटकों के लिहाज से तीसरे स्थान पर रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रामायण सर्किट, बौद्ध सर्किट, महाभारत सर्किट, जैन सर्किट और ब्रज सर्किट का निर्माण कराया जा रहा है। प्रदेश और केंद्र सरकार की योजनाओं से विभिन्न पर्यटन स्थलों का विकास कराया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने परंपरागत मेलों के आयोजन भी बड़े पैमाने पर कराए हैं। अयोध्या में दीपोत्सव, बरसाने की होली और काशी की गंगा आरती जैसे बड़े आयोजन कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें