लखनऊ। उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने योनेक्स सनराइज डॉ. अखिलेश दास गुप्ता मेमोरियल ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वालिफाइंग राउंड में दमदार प्रदर्शन किया। पुरुष एकल में उत्तर प्रदेश के आशु बालियान, देवांश गोविला, ऋषभ, शौर्य, आदित्य व विशाल सिंह सहित आठ खिलाड़ी दूसरे दौर में पहुंच गए।
उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से चार दिवसीय क्वालिफायर मुकाबले यूपी बैडमिंटन अकादमी, विनयखंड मिनी स्टेडियम और मटियारी स्थित रजत पीजी कॉलेज में खेले जा रहे हैं। टूर्नामेंट में मिश्रित युगल में उत्तर प्रदेश के सुमित चाहर-किराट, शुभम यादव- रूद्राणी, संरेख चौरसिया व उत्तराखंड की अनुश्री भी क्वालिफाइंग के दूसरे दौर में पहुंच गए। महिला एकल क्वालिफायर में उत्तर प्रदेश की नलिन किशोर, स्नेहा सिंह, अनुथी जायसवाल, काजल मिश्रा ने दूसरे दौर में जगह बना ली।
पुरुष एकल में उत्तर प्रदेश के आशु बालियान ने तेलंगाना के आदित्य किरन को 15-1, 15-1, यूपी के देवांश गोविला ने आरबीआई के शौविक घोष को 15-9, 17-15 और यूपी शौर्य भट्ट ने उत्तराखंड के पार्थ कुमार को 12-15, 15-10, 15-5, यूपी के ऋषभ ने केरल के थामस जैकब को 15-6, 15-11, यूपी के विशाल सिंह चंदेल ने ओडिशा के जे सूर्या प्रामाणिक को 14-16, 15-12, 15-6 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। इसी के साथ उत्तर प्रदेश के शिवम कुमार मिश्रा, रिशांक और आदित्य सिंह भी दूसरे दौर में पहुंच गए। प्रतियोगिता के मिश्रित युगल के पहले दौर में यूपी की जोड़ियों ने उम्दा खेल दिखाया।
यूपी के सुमित चाहर व किराट की जोड़ी ने सीएएजी के कशिश व उत्तर प्रदेश की पारसा नकवी (सीएजी/यूपी) को 15-12, 15-10, यूपी के संरेख चौरसिया व उत्तराखंड की अनुश्री ने हरियाणा के वेदांश व रिधम को 15-13, 15-7 से शिकस्त दी, जबकि यूपी के शुभम यादव व रूद्राणी जायसवाल ने भी जीत से अगले दौर में जगह बनाई। प्रतियोगिता के महिला एकल में यूपी की नलिन किशोर ने तेलंगाना की अदिति निरंजन को 15-12, 15-10, यूपी की स्नेहा सिंह ने तमिलनाडु की श्रुतिका सेंथिल को 15-11, 15-12 से हराया। इसके अलावा यूपी की अनुथी जायसवाल व काजल मिश्रा ने भी अपने-अपने मैच जीते।
इससे पहले टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश शासन के सचिव खेल व युवा कल्याण सुहास एलवाई (आईएएस) ने किया। मौके पर यूपी बैडमिंटन एसोसिएशन के चेयरमैन सेवानिवृत्त आईएएस डॉ. नवनीत सहगल, उसचिव डॉ. सुधर्मा सिंह, उपाध्यक्ष अरुण कक्कड़, कोषाध्यक्ष रविंद्र चौहान समेत अन्य मौजूद रहे।
यूपी के शटलरों का दमदार प्रदर्शन
यूपी के शटलरों का दमदार प्रदर्शन
यूपी के शटलरों का दमदार प्रदर्शन
यूपी के शटलरों का दमदार प्रदर्शन
यूपी के शटलरों का दमदार प्रदर्शन
यूपी के शटलरों का दमदार प्रदर्शन
यूपी के शटलरों का दमदार प्रदर्शन
यूपी के शटलरों का दमदार प्रदर्शन
यूपी के शटलरों का दमदार प्रदर्शन
यूपी के शटलरों का दमदार प्रदर्शन
यूपी के शटलरों का दमदार प्रदर्शन
यूपी के शटलरों का दमदार प्रदर्शन
यूपी के शटलरों का दमदार प्रदर्शन
यूपी के शटलरों का दमदार प्रदर्शन