फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। आइटा मेंस प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट के तहत पुरुष एकल वर्ग में शनिवार से क्वालीफाइंग राउंड के मुकाबले शुरू हुए। अलीगंज स्थित उन्नाद टेनिस अकादमी में आयोजित प्रतियोगिता में मुकाबलों में यूपी के खिलाड़ियों ने दबदबा कायम करते हुए जीत के साथ अगले दौर में प्रवेश किया। तीन चक्रों तक चलने क्वालिफाइंग राउंड में जीत दर्ज करने वाले 16खिलाड़ियों को मुख्य ड्रॉ में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

29 जून से मुख्य ड्रॉ के मुकाबले शुरू होंगे, जिसके पुरुष एकल में 64 खिलाड़ियों के बीच जोर आजमाइश होगी। शनिवार को यूपी के खिलाड़ियों से सबसे अधिक मुकाबले जीते। इसके अंतर्गत शौर्य सिंह ने यूपी के हर्ष भदौरिया को 9-5, गुलबीर सिंह तोमर ने यूपी के अमन यादव को 9-2, अक्षित कौशिक ने यूपी के अनिरुद्ध कुमार को 9-3, आरव भास्कर ने कर्नाटक के अभय भारद्वाज को 9-4, विराट पटेल ने बिहार के अभिषेक सिंह को 9-2, सानिध्य धर द्विवेदी ने यूपी के सात्विक गुप्ता को 9-6, यूपी के सौरभ कुमार सिंह ने यूपी के अतुल्य सिंह को 9-0, अमन गौरव ने यूपी के एकांश चंद्रा को 9-0 से हराते हुए दूसरे दौर में प्रवेश किया।
पहले दौर के अन्य मुकाबलों के तहत हरियाणा के निशांत कुमार ने यूपी के अनुज कुमार को 9-3, चंडीगढ़ ने अजान अजीज ने यूपी के अग्रज शर्मा को 9-0, दिल्ली के कनिष्क पाल ने दिल्ली के हार्दिक मान को 9-0, गुजरात के देव ने यूपी के ऋषि यादव को 9-5 से हराया।
विज्ञापन

महाराष्ट्र के फतेहयाब सिंह ने महाराष्ट्र के राज्यवर्धन को 9-4, बिहार के अमन सिंह ने यूपी के सत्येंद्र कुमार को 9-4, तेलंगाना के देवहर्षित ने यूपी के वंश यादव को 9-5, तेलंगाना के शशांक ने कर्नाटक के अर्जुन को 9-4, महाराष्ट्र के प्रणव गाडगिल ने हरियाणा के जहान जॉली को 9-3 से हराया।
गुजरात के कनिष्क जेटली ने यूपी के साहिल सिंह को 9-1, पंजाब के यश राणा ने यूपी के सानिध्य गुप्ता को 9-2, तेलंगाना के राघव प्रभु ने यूपी के शोभित टंडन को 9-2, महाराष्ट्र के आरव ने यूपी के प्रेम यादव को 9-2 और गुजरात के दर्श ने पंजाब के आर्यवीर शर्मा को 9-3 से पराजित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें