फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र के सुसाइड का मामला: फुफेरी बहन बोली- सुसाइड नोट में अनमोल ने लिखा 'IIT की तैयारी नहीं करना चाहता था'

Tue, 03 Dec 2024 01:57 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

छात्र के सुसाइड के मामले में फुफेरी बहन ने कहा कि अनमोल ने सुसाइड नोट में लिखा था कि वह IIT की तैयारी नहीं करना चाहता था। 
विज्ञापन
आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के लखनऊ में आईआईटी की तैयारी कर रहे छात्र अनमोल की खुदकुशी के मामले में महत्वपूर्ण बात सामने आई है। मृतक की फुफेरी बहन चौक निवासी रागिनी शर्मा का कहना है कि वह आईआईटी की तैयारी नहीं करना चाहता था।उसने यह बात सुसाइड नोट में लिखी थी। फिलहाल हजरतगंज पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

विज्ञापन


बिहार के चंपारण में सिस वानिया के रहने वाले सरकारी शिक्षक दिनेश कुमार के बेटे अनमोल (17) हजरतगंज स्थित नरही में शिवांगी वैश्य के हॉस्टल में रहते थे। वह फिजिक्स वाला (PW) से आईआईटी की कोचिंग कर रहे थे। शनिवार रात उनका सुलतानपुर निवासी रूममेट घर चला गया था। रविवार दोपहर अनमोल कमरे में पंखे से गमछे के सहारे फंदे से लटका मिला था।

रागिनी ने बताया कि आत्महत्या से पहले अनमोल ने किसी को वीडियो कॉल की थी। उसके कान में ब्ल्यूटूथ लगा था और मोबाइल सामने बेड पर रखा था। भाई छह माह पहले लखनऊ आया था और चंपारण से 11वीं की पढ़ाई कर रहा था। करीब एक हफ्ते पहले ही उसकी मामा दिनेश से बात हुई थी। उसने जैकेट खरीदने के लिए रुपये भी मांगे थे। बात करने पर कभी ऐसा लगा ही नहीं कि वह आत्महत्या जैसा कदम उठा लेगा।

घर पहुंचने पर रूममेट बार-बार कर रहा था कॉल

रागिनी के अनुसार, अनमोल के रूममेट ने बताया कि वह शनिवार रात ही अपने घर के लिए निकल गया था। हॉस्टल में रह रहे अन्य लोगों ने बताया कि अनमोल का रूममेट रविवार तड़के निकला था। घर पहुंचने के बाद हॉस्टल के लड़कों को कॉल कर अनमोल को देखने की बात कही थी। रागिनी ने रूममेट और कोचिंग में पढ़ने वाले एक छात्र से पूछताछ की मांग की है। इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह के मुताबिक अभी तक परिजनों ने कोई लिखित शिकायत नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें