आधुनिक जीवनशैली के चलते मोटापा आम समस्या बन चुकी है, लेकिन इससे निजात पाने के लिए सर्जरी कराने के बाद दिक्कत और भी बढ़ जाती है।
हालिया शोध में दावा किया गया है कि वजन घटाने की सर्जरी कराने के बाद लोगों के खुदकुशी की कोशिश करने की आशंका 50 फीसदी बढ़ जाती है। व्यापक स्तर पर किए गए इस कनाडाई शोध में कहा गया है कि वजन घटाने की सर्जरी और दिमागी स्वास्थ्य के बीच गहरा संबंध होता है।
जामा सर्जरी जर्नल में प्रकाशित शोध के मुताबिक बेशक वजन घटाने के लिए की जाने वाली सर्जरी के सकारात्मक परिणाम देखने को मिल चुके हैं, लेकिन सर्जरी के बाद लोगों के आत्महत्या करने की कोशिश में इजाफा देखा गया है।