फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोध के लिए स्टूडेंट्स को ‘इंस्पायर’ करेगा एलयू

Wed, 18 Jan 2017 04:17 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
शोध की गुणवत्ता और स्टूडेंट्स का रुझान बढ़ाने के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय बड़ा अभियान चलाने जा रहा है। अप्रैल में शुरू होने वाले नए शैक्षिक सत्र से इसकी शुरुआत की जाएगी।
विज्ञापन


इस अभियान में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय भी सहयोग करेगा। विवि इस काम के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की इंस्पायर कैंप योजना का सहारा लेगा। योजना के तहत माध्यमिक स्तर के स्टूडेंट्स को शोध की बुनियादी बातें तथा संभावनाओं के बारे में कैंप लगाकर बताया जाता है।

इसका मकसद माध्यमिक स्तर पर ही स्टूडेंट्स को शोध के बारे में बताना है। अभियान में स्टूडेंट्स को एक सप्ताह का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। जिसे पूरा करने के बाद स्टूडेंट्स को स्नातक स्तर से ही शोध से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


विवि में प्लानिंग एंड डवलपमेंट सेल के निदेशक के प्रो. ध्रुवसेन सिंह ने बताया कि कुलपति की मंशा विवि में शिक्षण के साथ ही शोध का माहौल बेहतर बनाना है।

पढ़ाने की जिम्मेदारी शिक्षकों की है, लेकिन अच्छे शोध के लिए बेहतर रिसर्च गाइड के साथ उत्साही और काबिल शोधार्थी होना भी जरूरी है। 12वीं में टॉप करने वाले ज्यादातर स्टूडेंट्स डॉक्टर-इंजीनियर बनना चाहते हैं।

शोध में कॅरिअर की अपार संभावना होने के बावजूद वह पीएचडी करने से कतराते हैं। इसलिए माध्यमिक स्तर पर ही स्टूडेंट्स को शोध के बारे में बताया जाएगा। इसके लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इंस्पायर कैंप के नाम से योजना शुरू की है।

कैंप में शोध क्षेत्र में बुलंदी छूने वाले स्टूडेंट्स को बुलाया जाता है। स्टूडेंट्स उनसे प्रेरित होकर शोध के प्रति आकर्षित होंगे। कैंप के लिए मंत्रालय की ओर से आर्थिक मदद भी मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन

विवि में नहीं हो रहे अच्छे विषयों पर शोध

स्टूडेंट्स - फोटो : demo pic
एलयू ने पीएचडी का रिजल्ट भले ही जारी नहीं किया है, लेकिन कई विभागों में सीटें खाली रहना अभी से तय है। इनमें ज्यादातर विभाग विज्ञान संकाय के हैं। विवि में इस साल 558 सीटों के लिए 4,545 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।

ज्यादातर अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा में 50 फीसदी नंबर लाने की अनिवार्यता संबंधी शर्त पूरी नहीं कर सके। ऐसे में केमिस्ट्री, स्टैस्टिक्स, जियोलॉजी, जूलॉजी आदि विभागों में पीएचडी की सीटें खाली रहना तय है। 

किसी भी विश्वविद्यालय की पहचान पढ़ाई के साथ ही अच्छे शोध के लिए भी होती है। इस मामले मं एलयू काफी पिछड़ा हुआ है। देश के सबसे पुराने वि‌वि में शुमार एलयू में इस समय अच्छे शोध नहीं हो रहे हैं।

लंबे समय से विवि में इस तरह का कोई शोध नहीं हुआ है। जिसकी चर्चा विश्व क्या राष्ट्रीय स्तर पर ही हई हो। ऐसे में अच्छे शोधार्थियों के प्रति एलयू की चिंता जायज है। 

कुलपति जी की मंशा के अनुसार विवि में शिक्षण के साथ ही शोध का माहौल भी बेहतर बनाना है। विवि में अच्छे शोधार्थी तभी आएंगे जब इंटरमीडिएट पास करने के बाद ही स्टूडेंट्स को शोध की संभावनाओं के बारे में पता हो। इसलिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से इंस्पायर कैंप की शुरुआत की जा रही है। जल्द ही इसके तहत कक्षा नौ से 12 तक के स्टूडेंट्स को प्रशिक्षण देने की शुरुआत होगी। - प्रो. ध्रुवसेन सिंह, निदेशक प्लानिंग एंड डवलपमेंट सेल, एलयू
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें