फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29,334 शिक्षक भर्ती: क्या होगा चौथी काउंसलिंग में?

Mon, 01 Sep 2014 11:59 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
उच्च प्राथमिक स्कूलों में 29334 पदों पर गणित व विज्ञान शिक्षकों की भर्ती के लिए चौथे चरण के काउंसलिंग की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन


बीते तीन चरणों में अभ्यर्थियों की धीला रवैया देखने के बाद सचिव, बेसिक शिक्षा परिषद संजय सिन्हा ने जिलेवार रिक्तियों का पूरा ब्यौरा मांगा है।

ब्यौरा मिलने के बाद चौथे चरण की काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी किया जाएगा। जानकारों की मानें तो इस बार 15 गुना अभ्यर्थियों को बुलाए जाने की योजना है।

तीसरे चरण में 10 गुना अभ्यर्थियों को बुलाया गया था।

पहली बार स‌ीधी भर्ती का आवेदन

बेसिक शिक्षा परिषद ने पहली बार उच्च प्राथमिक स्कूलों में गणित व विज्ञान शिक्षक के रिक्त 29,334 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन मांगा था।

आए हुए आवेदनों के आधार पर पहले चरण की काउंसलिंग 7 व 8 जुलाई को कराई गई। इसमें मात्र 8500 अभ्यर्थी ही शामिल हुए।

दूसरे चरण की काउंसलिंग 23 व 24 जुलाई को हुई जिसमें 9500 अभ्यर्थी आए। तीसरे चरण की काउंसलिंग में 10 गुना अभ्यर्थियों को बुलाते हुए 21 व 22 अगस्त को काउंसलिंग कराई गई।
विज्ञापन

नहीं पहुंचे थे पूरे अभ्यर्थी

विभागीय जानकारों के अनुसार तीसरे चरण की काउंसलिंग में भी पद के अनुरूप अभ्यर्थी नहीं पहुंचे। इसलिए चौथे चरण की काउंसलिंग में 15 गुना अभ्यर्थियों को बुलाने की योजना है।

सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने इस संबंध में जिलेवार रिक्तियों का ब्यौरा मांगा है। जैसे ही ब्यौरा मिलेगा काउंसलिंग का कार्यक्रम घोषित कर दिया जाएगा।

इसके पहले, दूसरी काउंसलिंग के लिए जारी कटऑफ देखकर युवाओं के होश उड़ गए थे। कटऑफ के आधार पर दूसरी काउंसलिंग 23 व 24 जुलाई को हुई थी।

तीसरी काउंसलिंग में सभी वर्गों में पांच गुना अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया। जिलेवार जारी कटऑफ से गणित व विज्ञान शिक्षक बनने की राह आसान नहीं दिख रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें